अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर में सोमवार दोपहर एक महिला ने चाकू से दो लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें हमले में मारे गए दो पीड़ितों में से एक की पहचान बैंक ऑफ अमेरिका के एक कार्यकारी अधिकारी के रूप में हुई है. जबकि हमले में दूसरा व्यक्ति घायल हुआ. पुलिस ने हमलावर महिला को गोली मार दी जिससे उसकी भी मौत हो गई. दावा किया जा रहा है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी.
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में सोमवार को चाकू से हुए हमले में बैंक ऑफ अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट एरिन पियासेंटी की मौत हो गई.
बैंक आफ अमेरिका का मैनहट्टन कार्यालय टाइम्स स्क्वायर से कुछ ही दूरी पर वन ब्रायंट पार्क में स्थित है. 32 वर्षीय पियासेंटी बैंक ऑफ अमेरिका की बिजनेस सिलेक्शन और कॉन्फ्लिक्ट्स यूनिट में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत थी. बैंक ऑफ अमेरिका ने उनकी मौत पर दुख जताया है. बैंक ने उनके परिवार और करीबियों के प्रति भी संवेदना जताई है.
न्यू जर्सी के चेस्टर की रहने वाली 32 वर्षीय एरिन पियासेंटी, बैंक ऑफ अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर स्थित कार्यालय में बिजनेस सिलेक्शन और कॉन्फ्लिक्ट्स की वाइस प्रेसिडेंट के रूप में कार्यरत थीं.
हमलावर की पहचान 49 वर्षीय क्वींस निवासी पामेला सिसनेरोस के रूप में हुई है, जिसने वाइस प्रेसिडेंट एरिन पियासेंटी पर हमला करने से कुछ ही समय पहले 68 वर्षीय एक व्यक्ति के पेट में चाकू से वार किया था.

उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, पियासेंटी ने 2016 में पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से स्नातक की और बाद में 2021 में फोर्डहम लॉ स्कूल से कानून की डिग्री हासिल की.
NYPD के मुताबिक, हमले में पियासेंटी पर चाकू से वार किया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई. पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश का कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि हमला अचनाक और बिना किसी उकसावे के किया गया.
न्यूयार्क के मेयर जोहरान ममदानी ने बताया कि सोमवार को टाइम्स स्क्वायर में एक महिला ने दो लोगों पर चाकू से हमला किया. हालांकि पुलिस ने आरोपी को रोकने के लिए टेज़र का इस्तेमाल किया और बाद में गोली चलाई.
न्यूयार्क पुलिस विभाग के अनुसार सोमवार को यह वारदात पुलिस विभाग के एक उप-स्टेशन के पास वन टाइम्स स्क्वायर के ठीक बाहर हुई. पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि क्वींस की 49 वर्षीय महिला पैमेला सिस्नेरोस ने एक शापिंग बैग से दो चाकू निकाले और हमलावर का रूप ले लिया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



