ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री किएर स्टारमर ने मंगलवार को होलबोर्न और सेंट पैनक्रास सीट से अपना सांसद पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है. पीएम पद छोड़ने के 71 दिन बाद कीर स्टार्मर ने सांसद पद भी छोड़ दिया. इसके पीछे का कारण कीर स्टार्मर ने बताया कि अब वह अंतरराष्ट्रीय मामलों और महिलाओं व लड़कियों के खिलाफ हिंसा रोकने जैसे मुद्दों पर काम करना चाहते हैं. अचानक सांसद पद छोड़ने का फैसला राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है. कंजर्वेटिव पार्टी ने स्टार्मर के फैसले पर निशाना साधा है.
कीर स्टारमर 11 साल बाद होलबोर्न और सेंट पैनक्रास से सांसद पद छोड़ने वाले हैं. उन्होंने कहा था कि वह 2029 में होने वाले अगले आम चुनाव तक सांसद बने रहेंगे.
कीर स्टार्मर ने 22 जून को UK के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता के पद से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की, जिसके बाद उनकी जगह एंडी बर्नहम 20 जुलाई को पीएम पद संभाला.
पूर्व पीएम स्टार्मर होलबोर्न और सेंट पैनक्रास ससंदीय सीट का करीब 11 सालों से स्टारमर प्रतिनिधित्व कर रहे थे. यह सीट लंबे समय से लेबर पार्टी का मजबूत गढ़ मानी जाती है. स्टार्मर ने यहां 11 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से 2024 के आम चुनाव में जीत दर्ज की थी.
उनके इस्तीफे के बाद अब इस सीट पर उपचुनाव होना है. माना जा रहा है कि इससे ग्रीन पार्टी को यहां अपनी पकड़ मजबूत करने का मौका मिल सकता है. हालांकि उपचुनाव की तारीख तब तक तय नहीं होगी, जब तक स्टार्मर औपचारिक रूप से हाउस ऑफ कॉमन्स से इस्तीफा नहीं दे देते.
कंजर्वेटिव पार्टी ने स्टार्मर के फैसले पर निशाना साधा है. पार्टी के चेयरमैन केविन हॉलिनरेक्स ने कहा है कि अब उनके फैसले से टैक्सपेयर्स पर उपचुनाव का अतिरिक्त खर्च आएगा. वहीं, ऋषि सुनक प्रधानमंत्री पद छोड़ने के दो साल बाद भी सांसद हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



