दिल्ली यूनिवर्सिटी का प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स अपने 100 साल पूरे होने पर शताब्दी समारोह मना रहा है. इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों को संबोधित करेंगे और स्टूडेंट्स से संवाद भी करेंगे. कॉलेज प्रशासन ने शताब्दी समारोह के लिए उन्हें आमंत्रित किया है. इस वर्ष यह प्रतिष्ठित कॉलेज अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है.

5 सितंबर, शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस विशेष कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है, जहां छात्रों और युवाओं के साथ उनका संवाद मुख्य आकर्षण रहेगा.

दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स यानी SRCC के लिए यह साल बेहद खास और ऐतिहासिक है. आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह में 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. करीब चार महीने पहले, 25 अप्रैल को SRCC की गवर्निंग बॉडी के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कॉलेज के 100 वर्ष पूरे होने को एक बड़ी उपलब्धि बताया था. 

SRCC को देश के टॉप कॉमर्स कॉलेजों में माना जाता है. इस कॉलेज की स्थापना उद्योगपति लाला श्रीराम ने 1926 में की थी. शुरुआत में इसे कमर्शियल कॉलेज के नाम से जाना जाता था. महज 12 छात्रों के साथ एक किराये के बंगले से इसकी शुरुआत हुई थी.

यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में एडमिशन CUET स्कोर और दिल्ली यूनिवर्सिटी की CSAS प्रक्रिया के जरिए होता है. कॉलेज में एसी और वाईफाई से लैस कक्षाएं, कंप्यूटर लैब, ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी, जिम और खेल सुविधाएं मौजूद हैं. कॉमर्स और अर्थशास्त्र की शिक्षा के साथ-साथ कॉलेज ने देश को अलग-अलग क्षेत्रों में नेतृत्व देने वाली कई पीढ़ियां तैयार की हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि SRCC ने लंबे समय से देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. कॉलेज ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए सक्षम और प्रभावशाली नेतृत्व तैयार करने में योगदान दिया है. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m