किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने न चाहते हुए भी पाकिस्तान की किरकिरी करवा ही दी. वह क्षण था शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ग्रुप फोटो को उनके कार्यालय द्वारा क्रॉप कर शेयर करना. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने SCO की ग्रुप फोटो को एक्स (X) पर शेयर किया, लेकिन इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर नहीं आ रहे हैं.

इसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का खूब मजाक उड़ाया गया. डैमेज कंट्रोल के लिए पाकिस्तानी पीएम ने खुद ही दोबारा पूरी फोटो शेयर की है.

किर्गिस्तान के बिश्केक में हुए शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन यानी SCO के शिखर सम्मेलन में एक तस्वीर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. SCO के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अन्य सदस्य देशों के नेताओं के अलावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी पहुंचे हैं.

SCO समिट से जुड़ी एडिटेड फोटो शेयर करने पर पाकिस्तान PMO सवालों में घिर गया. शहबाज शरीफ को सेंटर में दिखाने के लिए पीएम मोदी समेत कई नेताओं को क्रॉप कर दिया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर नहीं आ रहे हैं. फिर इसके बाद पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार SCO समिट की एक फोटो को लेकर सवालों में घिर गई. फोटोशॉप वाली इस बचकानी हरकत पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर उड़ाई खिल्ली.

पाकिस्तान सरकार सवालों में घिर गई और इन सबका नतीजा यह हुआ कि कुछ ही घंटों बाद बैकफुट पर शहबाज सरकार आते हुए पूरी फोटो शेयर कर दी. पाकिस्तान ने एससीओ शिखर सम्मेलन के ग्रुप फोटो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाने वाली गलती सुधार ली है. अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय और शहबाज शरीफ दोनों ने अपने एक्स हैंडल से एससीओ सम्मेलन की ओरिजिनल ग्रुप फोटो शेयर की है, जिसमें पीएम मोदी भी नजर आ रहे हैं.

हालांकि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने तस्वीर को साझा करते समय इस बदलाव को लेकर कोई अलग जानकारी नहीं दी। तस्वीर में शहबाज शरीफ को केंद्र में रखते हुए कुछ प्रमुख नेताओं को उनके आसपास रखा गया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m