मिडिल ईस्ट में तैनाती के बाद अमेरिकी नौसेना का जंगी जहाज- यूएसएस अब्राहम लिंकन थाईलैंड के मशहूर शहर पटाया में पहुंच गया है. इस एयरक्राफ्ट पर पिछले 9 महीनों से 5 हजार सैनिक तैनात हैं. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सैनिकों के देह व्यापार से जुड़े कुछ खास इलाकों में जाने पर रोक लगाई गई है. इनके आगमन से पहले पटाया पुलिस ने वेश्यावृत्ति पर कड़ी कार्रवाई की.
पुलिस ने अमेरिकी सैनिकों के आने से पहले पटाया शहर में देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. छापेमारी कर करीब 50 सेक्स वर्कर्स को हिरासत में लिया है.
अमेरिकी विमानवाहक पोत USSअब्राहम लिंकन लंबी तैनाती के बाद थाईलैंड के पटाया पहुंचा, जिसमें 5000 सैनिक सवार हैं. USS अब्राहम लिंकन दुनिया के सबसे एडवांस जंगी जहाजों में से एक है. यह विमानवाहक पोत है. बुधवार को थाईलैंड के पटाया के पास लाम चाबांग बंदरगाह पर पहुंच गया. इस पोत के आगमन से पहले ही स्थानीय प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी.
समुद्र में 200 से ज्यादा दिन बिताने के बाद इन सैनिकों को आराम करने का मौका मिला. सोई 6 पटाया का एक मशहूर इलाका है, जो नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है। यहां कई एडल्ट एंटरटेनमेंट वाले बार हैं. यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. पुलिस ने हाल ही में वीकेंड पर छापेमारी करके करीब 40 से 50 लोगों को वेश्यावृत्ति के संदेह में हिरासत में लिया है.
अमेरिकी सैनिकों को पटाया की नाइटलाइफ वाली जगहों पर जाने की अनुमति है, लेकिन थाई अधिकारियों ने उनके सोई 6 में जाने पर पाबंदी लगा दी है. थाई पुलिस ने अमेरिकी सैनिकों को यह भी याद दिलाया है कि देश में वेश्यावृत्ति कानूनन प्रतिबंधित है.
थाई अधिकारियों के मुताबिक, इन जहाजों पर मौजूद करीब 5,000 नौसैनिकों और मरीन सैनिकों को 200 से ज्यादा दिनों तक समुद्र में रहने के बाद आराम करने का मौका मिलेगा. यहां वे 5 दिन छुट्टियां बिताएंगे.
पटाया कभी मछली पकड़ने वाला गांव था. वियतनाम युद्ध के दौरान अमेरिकी सैनिकों के यहां आराम और मनोरंजन के लिए आने के बाद यह धीरे-धीरे पर्यटन केंद्र में बदल गया. वहीं, दूसरी तरफ पटाया के कारोबारियों और मेयर के चेहरे खिले हुए हैं. शहर की अर्थव्यवस्था लंबे समय से पर्यटन और मनोरंजन उद्योग पर टिकी है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



