नेपाल में आई बाढ़ के बाद भारत ने जिस तरह से नेपाल की मदद की वह बड़ा ही सराहनीय कदम रहा. नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने बाढ़ के मुश्किल समय में मदद के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया है. साथ ही चीन से मिल रही मदद को लेकर प्रधानमंत्री बालेन शाह ने आभार जताया है. संकट के मुश्किल समय में भारत ने नेपाल के आगे मदद का हाथ बढ़ाया है. उन्होंने भारत को धन्यवाद कहा.
बुधवार यानी 2 सितंबर को संसद में बोलते हुए पीएम शाह ने कहा कि सरकार ने आपदा आने के बाद पहले दिन से ही अंतरराष्ट्रीय सहयोग लेना शुरू कर दिया था.
आपदा की घड़ी में नेपाल के पीएम बालेन शाह ने आज संसद में भारत के प्रधानमंत्री पीएम मोदी तारीफ करते हुए कहा, ‘थैंक्यू इंडिया’. विदेशी मदद लेने में सरकार की कथित हिचकिचाहट को लेकर उठाए गए सवालों पर बालेन शाह ने कहा कि आपदा के दौरान अंतरराष्ट्रीय सहयोग से इनकार करने का सवाल ही नहीं उठता.
नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संसद में कहा, ‘हमारे मित्र देशों, चीन और भारत ने टेक्नीशियन भेजे थे। पहले ही दिन से उन्होंने इलाके में हुए नुकसान का अंदाजा लगाने और यह पता लगाने के लिए हमारी मदद की.
इसके बाद से लगातार भारत मदद भेज रहा है. इसमें खाने, दवाईयां, ब्रिज बनाने के सामान के साथ डीएनए एक्सपर्ट्स की टीम शामिल है. भारत की ओर से आज बुधवार 2 सितंबर 2026 को भी मदद के तौर पर पांचवीं खेप भेजी है और साथ ही भेजी गई राहत सहायता की पांचवीं खेप काठमांडू पहुंच चुकी है. इसके साथ ही राहत कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए भारत ने 11 सदस्यों की रेस्क्यू टीम भी साथ भेजी है.
आपको बताते चले कि पाल में 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ के बाद हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं. अब तक 1,127 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 4,000 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



