हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के मोरौद गांव में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने अपने ही घर में अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय छात्रा घर में अकेली थी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मां और बहन के लौटने पर हुआ खुलासा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान 20 वर्षीय निकिता मालवीय, निवासी मोरौद गांव। निकिता कॉलेज में सेकंड ईयर की छात्रा थी और इसके साथ ही वह निजी कंप्यूटर क्लास भी जाती थी। घटना के समय उसकी मां और बड़ी बहन मुस्कान किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब परिजन घर वापस लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने और खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तुड़वाया। अंदर का नजारा देखते ही परिजनों के होश उड़ गए, निकिता फंदे पर लटकी हुई थी।
धार जिला बंद का आह्वान: भोजशाला मामले में सकल हिंदू समाज का बड़ा कदम, 25 अगस्त को रहेगा जिला बंद
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना तुरंत तेजाजी नगर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अब परिजनों, दोस्तों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि खुदकुशी की वजह का पता लगाया जा सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

