रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में प्रसिद्ध भोजशाला विवाद को लेकर माहौल गरमा गया है। सकल हिंदू समाज ने जिला प्रशासन पर उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) के आदेशों का अक्षरश: पालन न करने का गंभीर आरोप लगाते हुए 25 अगस्त को पूरे ‘धार जिला बंद’ का आह्वान किया है। बंद के समर्थन में तैयार किए गए पोस्टर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

आस्था और अधिकारों की लड़ाई

सकल हिंदू समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह आंदोलन भोजशाला से जुड़ी आस्था, अस्मिता और हिंदू समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए है। समाज के पदाधिकारियों का आरोप है कि-उच्चतम न्यायालय द्वारा भोजशाला के संबंध में जारी किए गए दिशा-निर्देशों की जिला प्रशासन लगातार अनदेखी कर रहा है। प्रशासन की इस लापरवाही के कारण ही समाज को बंद जैसा कठोर कदम उठाने पर विवश होना पड़ा है।

मंत्री विजयवर्गीय ने बटोरीं तालियां: सिंगर अनुराधा पौडवाल के कहने पर गाया- ‘हमें तुमसे प्यार कितना’

प्रशासन को सौंपेंगे सामूहिक ज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के तहत 25 अगस्त को जिले के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान और बाजार बंद रखने की अपील की गई है। इसके साथ ही, सकल हिंदू समाज के प्रतिनिधि जिला प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ एकजुट होकर प्रशासनिक अधिकारियों को एक सामूहिक ज्ञापन भी सौंपेंगे। बंद के ऐलान के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m