कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। 21.05 करोड़ रुपये के सबसे बड़ी ठगी मामले में राज्य साइबर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के सागर से आरोपी अंकित वर्मा को गिरफ्तार किया है, जो इस पूरे नेटवर्क में म्यूल (फर्जी/दूसरे व्यक्तियों के) बैंक खातों को हैंडल करने का मुख्य काम संभालता था।

6 राज्यों में फैले म्यूल खातों का राजदार

जांच में खुलासा हुआ है कि पेशे से मेकेनिकल इंजीनियर अंकित वर्मा उत्तर भारत के 6 राज्यों- मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में सक्रिय म्यूल खातों का बड़ा राजदार है। वह इन बैंक खातों का इस्तेमाल कर ठगी की रकम को इधर-उधर (रूट) करने और हेराफेरी कराने का मुख्य आरोपी है।

दतिया हार के बाद दिल्ली में MP BJP का मंथन: पीएम मोदी और अमित शाह से मिले प्रदेश के बड़े नेता,

बीजेपी नेता पहले ही गिरफ्तार

इससे पहले पुलिस ने शाजापुर से भाजपा जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार मालवीय को गिरफ्तार किया था। मालवीय से हुई कड़ाई से पूछताछ के दौरान मिली अहम कड़ियों के आधार पर साइबर पुलिस की टीम अंकित वर्मा तक पहुंचने में कामयाब रही। फिलहाल राज्य साइबर पुलिस इस पूरे सिंडिकेट, फर्जी खातों की श्रृंखला और इससे जुड़े अन्य नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है।

बड़ा फर्जीवाड़ा: फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर CMHO दफ्तर पहुंचे दो युवक, पुलिस ने हिरासत में लिया

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m