26 April History : वैसे तो हर दिन से बहुत सारी किस्से जुड़े होते हैं, लेकिन कुछ घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाती हैं. इसी तरह 26 अप्रैल की तारीख भी भारतीय और विश्व के इतिहास में अहम घटनाओं से जुड़ा हुआ है. आज ही के दिन सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था. महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का निधन हुआ था. चलिए जानते हैं आज के दि और क्या-क्या खास हुआ था.

26 April History

26 अप्रैल की इतिहास में हुई घटनाएं (26 April History)

1654 : यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया.

1755 : रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया.

1828 : यूनान की आजादी के समर्थन में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा.

1903 : गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की.

1920 : महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का निधन.

1959 : क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया.

1962 : अंतरिक्ष यान रेंजर-4 ने चांद की सतह पर कदम रखा. चांद तक पहुंचने वाला यह पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान था. तकनीकी गड़बड़ी के कारण इसका संपर्क पृथ्वी से टूट गया और यह चांद की सतह के चित्र नहीं भेज सका.

1964 : तंगांयिका और जंजीबार के विलय के बाद तंजानिया संयुक्त गणराज्य की स्थापना हुई और जूलियस न्येरेरे इसके प्रथम राष्ट्रपति बने.

1975 : सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना.

1986 : तत्कालीन सोवियत संघ के यूक्रेन प्रांत के चेरनोबिल में परमाणु हादसा हुआ, जिससे बड़ी मात्रा में रेडियोधर्मी विकीरण हुआ.

1990 : वीआरपी मेनन ने 463 घंटे तक लगातार डिस्को डांस करने का विश्व रिकार्ड अपने नाम किया.

2020 : देश में कोविड महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 26 हजार के पार पहुंची. राज्यों ने कुछ दुकानें खोलने की अनुमति देकर लॉकडाउन की शर्तों में ढील देने की शुरुआत की.