झारखंड में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. ऑपरेशन ‘नवजीवन’ के तहत भाकपा (माओवादी) संगठन के 27 नक्सलियों ने गुरुवार को आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वालों में भाकपा (माओवादी) केंद्रीय कमेटी सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ सागर जी और असीम मंडल की टीम के शीर्ष कमांडर एवं मारक दस्ता के सदस्य शामिल हैं. नक्सलियों ने कुल 16 हथियार और 2857 गोलियां के साथ सरेंडर किया.
झारखंड की राजधानी रांची में आज नक्सल विरोधी अभियान का ऐतिहासिक दिन रहा. राज्य गठन के बाद पहली बार ‘ऑपरेशन नवजीवन’ के तहत 27 दुर्दांत नक्सलियों ने डीजीपी के समक्ष आत्मसमर्पण किया.
झारखंड की राजधानी रांची में आज नक्सल विरोधी अभियान के तहत इतिहास का सबसे बड़ा दिन रहा. राज्य गठन के 26 वर्षों में पहली बार एक साथ 27 दुर्दांत नक्सलियों और उग्रवादियों ने झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्रा के समक्ष सरेंडर किया और हथियार डाल दिए. सरेंडर करने वालों में भाकपा माओवादी संगठन के 25 नक्सली और जेजेएमपी संगठन के 2 उग्रवादी शामिल हैं.
रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में 25 माओवादी ने सरेंडर किया. इनमें छह सबजोनल कमांडर, छह एरिया कमांडर और 13 कैडर सदस्य शामिल हैं.
1. करण उर्फ डांगुर तियू , इनाम: 2 लाख, एक इंसास एलएमजी के साथ किया सरेंडर
2. गादी मुंडा उर्फ गुलशन कबीर, इनाम: 5 लाख, एक 5.56 एमएम इंसास रायफल के साथ सरेंडर
3. नागेंद्र मुण्डा उर्फ प्रभात मुण्डा उर्फ मुखिया उर्फ पराउ, इनाम : 5 लाख रुपये, एक 7.62 एमएम एसएलआर रायफल के साथ आत्मसमर्पण
4. रेखा मुण्डा उर्फ जयंती, इनाम : 5 लाख रुपये, एक वॉकी-टॉकी के साथ किया सरेंडर
5. सागेन आंगारिया उर्फ दोकोल उर्फ याम लाल आंगारिया, इनाम : 5 लाख रुपये, 15 मई 2026 को आत्मसमर्पण कर चुका है
6. दर्शन उर्फ बिंज हांसदा, एक 7.62 एमएम एसएलआर रायफल के साथ आत्मसमर्पण
7. सुलेमान हांसदा उर्फ सुनी हांसदा उर्फ चंबरा, इनाम : 5 लाख रुपये, एक 5.56 एमएम इंसास रायफल के साथ आत्मसमर्पण
8. बैजनाथ मुण्डा, एक 7.62 एमएम एसएलआर रायफल के साथ सरेंडर
9. बासुमती जेराई उर्फ बासू उर्फ सरस्वती, इनाम: 1 लाख रुपये, एक .303 राइफल के साथ आत्मसमर्पण
10. रघु कायम उर्फ गुणा, एक 7.62 एमएम एसएलआर रायफल के साथ आत्मसमर्पण
11. किशोर सिरका उर्फ दुर्गा सिरका, एक 7.62 एमएम एसएलआर रायफल के साथ सरेंडर
12. राम दयाल मुण्डा, एक वॉकी-टॉकी के साथ सरेंडर
13. वंदना उर्फ शांति, वॉकी-टॉकी के साथ सरेंडर
14. सुनिता सरदार उर्फ बारी, वॉकी-टॉकी के साथ आत्मसमर्पण
15. डांगुर बोइपाई उर्फ मुकेश, एक .303 राइफल के साथ सरेंडर
16. बसंती देवगम, वॉकी-टॉकी के साथ आत्मसमर्पण
17. मुन्नीराम मुण्डा, वॉकी-टॉकी के साथ सरेंडर
18. अनिशा कोड़ा उर्फ रानी, एक 7.62 एमएम एसएलआर रायफल के साथ सरेंडर
19. सपना उर्फ सुरू कालुंडिया, एक वॉकी-टॉकी के साथ सरेंडर
20. सुसारी उर्फ दसमा कालुंडिया, एक कंट्रीमेड पिस्टल के साथ सरेंडर
21. बिरसा कोड़ा उर्फ हरिसिंह, एक 7.62 एमएम एसएलआर रायफल के साथ आत्मसमर्पण
22. नुअस वॉकी-टॉकी के साथ आत्मसमर्पण
23. बुमली तियू उर्फ दामू चरण तियू, एक 5.56 एमएम इंसास रायफल के साथ आत्मसमर्पण
24. निति माई उर्फ निति हेंब्रम, एक 7.62 एमएम एसएलआर रायफल के साथ आत्मसमर्पण
25. लादू तिरिया, एक 7.62 एमएम एसएलआर रायफल के साथ सरेंडर
झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति ऑपरेशन नवजीवन से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया और सरेंडर किया. इस दौरान नक्सलियों ने 16 अत्याधुनिक हथियार, 27 मैगजीन, 8 वॉकी-टॉकी और 2857 राउंड गोलियां भी पुलिस को सौंप दी. बरामद हथियारों में एक एलएमजी, चार इंसास राइफल, नौ एसएलआर राइफल, एक .303 बोल्ट एक्शन राइफल और एक देशी पिस्तौल शामिल हैं.
इसके अलावा गुमला जिले में सक्रिय जेजेएमपी संगठन से 2 ने सरेंडर किया है. इनमें पांच लाख का इनामी सचिन बैक उर्फ यूजीन और एरिया कमांडर श्रवण गोप शामिल है. इनके पास से एक इंसास राइफल, चार मैगजीन और 130 राउंड गोलियां बरामद हुई हैं.
1. सचिन बैक उर्फ युजीन बैक, 5 लाख रुपये का इनाम, एक इंसास रायफल के साथ किया सरेंडर
2. श्रवण गोप ने आत्मसमर्पण किया.
सीआरपीएफ आईजी साकेत कुमार ने कहा कि हाल के दिनों में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को अंतिम बड़ा ऑपरेशन किया गया था, जिसके बाद कई नक्सली इधर-उधर चले गए थे। उन्होंने कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर अब उग्रवादी मुख्यधारा में लौट रहे हैं और विकास की राह चुन रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

