हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की महत्वपूर्ण तीन दिवसीय बैठक जारी है। डेली कॉलेज के संत रविदास सभागार में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक का शुभारंभ सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने किया था। बैठक में संघ की कार्यप्रणाली को समय के साथ आधुनिक बनाने, महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने और सोशल मीडिया व अनियंत्रित एआई (AI) कंटेंट को लेकर सख्त गाइडलाइन तैयार करने पर व्यापक मंथन चल रहा है।
संघ में महिलाओं और युवाओं की बढ़ती भागीदारी पर जोर
बैठक के एजेंडे में संगठन के विस्तार और उसकी कार्यशैली में बदलाव को प्रमुखता दी गई है। संघ में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक प्रभावी बनाने और उनकी भूमिका तय करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। शताब्दी वर्ष के आयोजनों की समीक्षा के साथ-साथ देश और विदेश में संघ की शाखाओं का दायरा बढ़ाने पर चर्चा हो रही है। वर्तमान में देशभर में 13 हजार से अधिक नई शाखाओं के विस्तार और लगभग 65 हजार से अधिक हिंदू सम्मेलनों के आयोजन को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है।
3 नवंबर महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर ॐ और शेषनाग अर्पित कर अलौकिक श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
सोशल मीडिया और अनियंत्रित AI कंटेंट पर सख्त गाइडलाइन
डिजिटल युग की चुनौतियों को देखते हुए इस बैठक में तकनीक और सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर एक कड़ा रुख अपनाया गया है। डिजिटल नीति: सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले कंटेंट को लेकर एक सख्त और स्पष्ट गाइडलाइन बनाने पर गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है। एआई (AI) का नियंत्रण: आज के दौर में अनियंत्रित और भ्रामक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंटेंट से निपटने तथा नई संगठनात्मक संरचना को डिजिटल सुरक्षा कवच देने पर भी विशेष मंथन चल रहा है।
MP में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ की एंट्री! जबलपुर समेत 21 जिलों में बारिश का अलर्ट
राष्ट्रव्यापी नशा मुक्ति अभियान और अंतिम निर्णय
संगठन ने सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी आगामी रणनीति तय की है। विजयादशमी तक देशव्यापी स्तर पर नशे के खिलाफ एक बड़ा राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है, जिसके माध्यम से युवाओं को जागरूक किया जाएगा। बैठक के अंतिम दिन इन तमाम संगठनात्मक बदलावों, नई कार्यप्रणाली और प्रस्तावों पर औपचारिक मुहर लगेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

