विदेश में अच्छी नौकरी, मोटी सैलरी की आशा लेकर घर से बहुत लोग निकलते है, पर वहां सफलता कितने लोगों को मिलती है, ये सब किसी से नहीं छुपा हुआ है. फिर भी बहुत से भारतीय है जो धोखेबाज एजेंटों या फिर दलाल के चक्कर में फंस ही जाते है. इसी कड़ी में एक मामला उजागर हुआ है गुजरात से. गुजरात के आनंद और वडोदरा के 32 से ज्यादा युवक-युवतियां रूस में फंस गए हैं. इनसभी से करीब 78 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है.

रूस में फंसे हुए युवाओं का आरोप है कि उन्हें 1 से 1.5 लाख रुपए महीने की नौकरी का लालच देकर रूस भेजा गया था. कुल वसूली करीब 78 लाख रुपए बताई जा रही है. साथ ही रहने और खाने-पीने को भी एकदम से मोहताज हो गए हैं.

गुजरात के आनंद और वडोदरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. रूस में नौकरी और वर्क परमिट दिलाने के नाम पर 32 से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को करीब 78 लाख रुपये की चपत लगा दी गयी है. करीब 20 युवाओं को रूस पहुंचने पर बंधक बनाकर खराब हालातों में रखने का भी आरोप लगा है.

जानकारी के अनुसार आरोपी एजेंट रिंपल पटेल ने अच्छी सेलरी की बात कह कर युवाओं को रूस भेजा और कहा कि हर महीने करीब 1 लाख 30 हजार रुपये की सैलरी मिलेगी.

Gujarat Youths Stranded in Russia | Job Scam Alert!

गुजरात पुलिस के मुताबिक, पेटलाद निवासी रिम्पल कुमार पटेल ने फिश पैकिंग और टेलरिंग की नौकरी दिलाने के नाम पर 32 लोगों को रूस भेजा. फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए पेटलाद रूरल पुलिस और एलसीबी ने मुख्य आरोपी एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है.

मामले की जांच आनंद एलसीबी कर रही है. आरोपी रिम्पल पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस रूस में फंसे लोगों से लगातार संपर्क में है और उन्हें सुरक्षित भारत वापस लाने की कोशिश कर रही है.

वहीं, वडोदरा की शीतल मेवाड़ा ने वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें और अन्य लोगों को डेढ़ लाख रुपए की जगह महिलाओं को केवल 6 हजार और पुरुषों को 10 हजार रुपए के आसपास दिया गया. काम पूरे महीने कराया गया. पीड़ितों ने बताया कि जिस कंपनी के साथ उनका कॉन्ट्रेक्ट हुआ, उसने उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए गए. अब हर व्यक्ति से 500 डॉलर जमा कराने और हवाई टिकट का खर्च खुद उठाने को कहा जा रहा है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m