TMC नेता और बिधाननगर नगर निगम के पूर्व चेयरमैन सव्यसाची दत्ता को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. टीएमसी नेता सब्यसाची दत्ता की गिरफ्तारी के बाद बड़ा हंगामा देखने को मिला. पश्चिम बंगाल के बिधाननगर नगर निगम के प्रभावशाली पूर्व अध्यक्ष सब्यसाची दत्ता को 1 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ़्तारी उनके राजारहाट स्थित आवास से हुई है.

सब्यसची दत्ता को बिधाननगर नॉर्थ पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने राजारहाट स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया है. बिधाननगर नॉर्थ पुलिस अधिकारियों के अनुसार सब्यसाची दत्ता पर करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप काफी समय से लगते आ रहे थे.

रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार किए गए बिधाननगर नगर निगम के पूर्व चेयरमैन सव्यसाची दत्ता को जब कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. गिरफ्तारी के बाद जब दत्ता को अदालत में पेश किया गया, तब कोर्ट परिसर के बाहर मौजूद गुस्साए लोगों ने उन पर अंडे, टमाटर और गोबर फेंककर विरोध जताया.

सव्यसाची दत्ता पिछले कुछ वर्षों में, बिधाननगर और राजारहाट इलाके जहां उनका घर है में एक प्रभावशाली चेहरा के रूप में जाने जाते रहे है. सब्यसाची दत्ता पहले BJP में थे, लेकिन बाद में TMC में शामिल हो गए थे. 

स्थानीय लोगों के अनुसार उनके खिलाफ नाराजगी काफी समय से थी, पर लोगों को कोई मौका नहीं मिल रहा था नाराजगी दिखने का. सॉल्ट लेक, राजारहाट और न्यू टाउन इलाके के लोग उनके व्यवहार से काफी नाराज थे.

दत्ता के मामले में एक कथित ऑडियो क्लिप भी जारी किया जिसमे उनकी आवाज एक कारोबारी से पैसे की मांग करती सुनाई दे रही है, दूसरी तरफ से आवाज माफी मांगती सुनाई देती है. वायरल ऑडियो क्लिप की अभी तक सत्यता साबित नहीं हो पाई है.

वहीं दत्ता के वकील ने इस पूरी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया. दत्ता के वकील के मुताबिक पुलिस ने 8 जून को ही गिरफ्तारी कर ली, जबकि शिकायतकर्ता चक्रवर्ती के द्वारा एफआईआर 9 जून को दर्ज हुई. दूसरी तरफ सरकारी वकील ने अदालत में दावा किया कि 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने से जुड़े सबूत मौजूद हैं और पहले भी कुछ भुगतान किए गए थे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m