यूक्रेन की राजधानी कीव के नजदीक मायला (Myla) गांव में एक गोला-बारूद डिपो पर हुए भीषण रूसी ड्रोन हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है, चार लोग अभी भी लापता हैं. उधर रूस के रक्षा मंत्रालय ने लगभग 500 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराने या नाकाम करने का दावा किया है. किसी एक दिन में रूसी हमले में मरने वाले यूक्रेनी नागरिकों की यह 2026 में अब तक की सबसे अधिक संख्या है.

शुक्रवार रात गोदाम पर हुए हमले के कारण जबरदस्त धमाके हुए और आग लग गई, जिससे आस-पास के दर्जनों घर और इमारतें जल गईं.

राजधानी कीव के पास रूसी हमले में 38 लोगों की मौत हो गई है, जबकि रूस ने लगातार चौथे दिन राजधानी पर ड्रोन से हमला किया. शनिवार देर रात रूस ने लगातार चौथे दिन कीव पर ड्रोन से हमला किया. इस हमले में कई भवनों को नुकसान हुआ और तीन लोग घायल हुए हैं.

राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने रविवार को सोशल मीडिया पर बताया कि कीव के पश्चिम में एक गोदाम पर रूस ने हमला किया था. इस गोदाम को यूक्रेनी अधिकारियों ने गोला-बारूद रखने की जगह बताया है.

ज़ेलेंस्की ने आगे बताया कि आपातकालीन कर्मचारी माइला गांव में मौजूद उस जगह पर आग बुझाने और विस्फोटक उपकरणों की पहचान करके उन्हें निष्क्रिय करने का काम जारी रखे हुए हैं. वहां पर आग अभी नहीं बुझी है.

दूसरी तरफ, रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि वह यूक्रेन के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर ‘बड़े हमले’ करने की तैयारी कर रहा है. यह कदम यूक्रेन द्वारा “रूस के अमेजॉन” कहे जाने वाले एक रिटेलर और देश के तेल और गैस क्षेत्र के खिलाफ ड्रोन अभियान चलाने के बाद उठाया जा रहा है. रूस ने इन हमलों को यूक्रेन की ओर से किए गए टारगेटेड हमलों का जवाब बताया.

आपको बताते चले कि यूक्रेन ने बीते छह महीनों में रूस को आर्थिक रूप से भारी नुकसान पहुंचाया है. ऐसे में रूस नाटो के सदस्य देशों पर हमला करने की स्थिति में नहीं है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m