जर्मनी के उत्तरी शहर स्टाडे में सोमवार को हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी. जर्मनी में खुलेआम सड़क पर गोलीबारी हुई है, पुलिस ने बताया कि सोमवार को उत्तरी जर्मनी के शहर स्टेड में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई. कई लोग घायल भी हुए हैं. पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

यह गोलीबारी हैम्बर्ग के पश्चिम में स्थित करीब 50 हजार आबादी वाले स्टाडे शहर में हुई. अधिकारियों ने बताया कि घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच अभी जारी है.
जर्मनी के उत्तरी शहर स्टाडे में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई. जर्मन मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा है कि कई लोग गोली लगने से घायल हुए हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया.
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी शहर के केंद्र के दक्षिण में स्थित डैंकर्सस्ट्रासे की एक इमारत में हुई. उत्तरी शहर स्टेड की आबादी लगभग 50,000 है और यह हैम्बर्ग के पश्चिम में स्थित है.
पुलिस के अनुसार संदिग्ध हमलावर के अलावे एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़ा गया है. दूसरे हिरासत में लिए गए व्यक्ति की भूमिका अभी स्पष्ट नहीं है. इस मामले में कोई अन्य संदिग्ध फरार नहीं है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

