ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में भारत की तरफ से शामिल होने वाले प्रतिनिधियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है. भारत ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होगा. बिहार के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन और केंद्रीय राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी का न्योता भेजा था, लेकिन उनके इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड दौरे पहले से तय हैं

28 फरवरी को तेहरान में अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमले में खामेनेई की मौत हो जाने के बाद अब  9 जुलाई को मशहद में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

अली खामेनेई की 28 फरवरी को मौत हुई थी अमेरिकी-इजराइली हमले में. अब करीब चार महीने बाद उनका अंतिम संस्कार होगा. अंतिम संस्कार समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा करेंगे.  हालांकि पीएम मोदी का इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का विदेश दौरा पहले से तय है. इस कारण वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे.

खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत 4 जुलाई को तेहरान के ग्रैंड मोसाला कॉम्प्लेक्स में शव को अंतिम दर्शन के लिए रखे जाने के साथ होगी. ईरान के कई शहरों में 4 से 9 जुलाई तक होने वाले अंतिम संस्कार समारोह में दुनिया भर के कई विदेशी गणमान्य व्यक्तियों और लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

खामेनेई का राजकीय अंतिम संस्कार जुलूस 6 जुलाई को निर्धारित है, और आधिकारिक शोक अवधि के दौरान तेहरान प्रांत में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. आपको याद दिल दे कि 1989 में अयातुल्ला रुहोल्लाह खुमैनी की मौत के बाद खामेनेई ने ईरान की कमान संभाली थी. 86 साल के खामेनेई फरवरी में अपने परिसर में बैठक कर रहे थे. तभी अमेरिका और इजराइल ने बमबारी कर दी. इस हमले में वो मारे गए.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m