अनूप दुबे, कटनी (ढीमरखेड़ा)। मध्य प्रदेश के कटनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास दर्दनाक हादसा हो गया। ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम बम्हनी में मंगलवार देर शाम खंभे के स्टे में करंट की चपेट में आने से 5 साल के शिव कोरी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि शाम को वह छोटे बच्चों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र के पास खेल रहा था। इसी दौरान स्टे में करंट आने के कारण मासूम की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: नाबालिग से दरिंदगी: डराकर किया शारीरिक शोषण, मां बनने पर हुआ खुलासा, पुलिस कराएगी DNA टेस्ट
लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्का जाम कर कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि लापरवाही के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। चक्का जाम की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: ट्रिपल डेथ केस में नया मोड़: उमरिया SP करेंगे जांच, जैतपुर के कुएं में तीन युवकों का मिला था शव
एसडीएम निधि गोहल, एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी, विद्युत विभाग की डी ई शैलजा चौहान, तहसीलदार नितिन पटेल, थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल ने ग्रामीणों को समझाइश दी। तब जाकर उन्होंने चक्का जाम खत्म किया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

