भारी बर्फबारी के बाद नेपाल के डोल्पा में 6 भारतीय पर्यटक लापता हो गए हैं. लापता हुए पर्यटकों में दो महिला और चार पुरुष पर्यटक शामिल हैं. स्थानीय गाइड को आशंका है कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात अर्नब के प्रभाव से हिमालयी क्षेत्र में हुई बर्फबारी के कारण पर्यटक रास्ते में फंस गए हैं. यह सभी पर्यटक डोल्पा के धो क्षेत्र से सुप्रसिद्ध शे-फोक्सुंडो झील की ओर लौट रहे थे.
नेपाल देश की सबसे गहरी शे-फोकसुंडो झील में ट्रेकिंग के दौरान छह भारतीय पर्यटक लापता हो गए हैं. पर्यटकों से कोई संपर्क नहीं होने के बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है.
नेपाल के उच्च हिमालयी क्षेत्र डोल्पा में अचानक हुए भारी हिमपात के कारण छह भारतीय पर्यटक लापता हो गए हैं. लापता हुए पर्यटक लोग डोलपो बुद्ध रूरल म्युनिसिपैलिटी के वार्ड नंबर 4 और 8 से झील की ओर जा रहे थे, तभी वे लापता हो गए. यह सभी पर्यटक डोल्पा के धो क्षेत्र से सुप्रसिद्ध शे-फोक्सुंडो झील की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान अत्यधिक बर्फबारी के कारण उनके नुमला पास और वागला पास के पास फंस जाने की गंभीर आशंका जताई जा रही है.
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने ग्रुप का पता लगा लिया है और उन्हें बचाने के लिए काम कर रहे हैं. आर्मी का एक हेलीकॉप्टर भी इलाके में पहुंचने की उम्मीद है. नेपाली सेना का हेलीकॉप्टर उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए जल्द रेस्क्यू अभियान चलाएगा.
डोल्पा की मुख्य जिला अधिकारी जुनु हमाल ने बताया कि पर्यटक धो से फोक्सुंडो झील की ओर लौट रहे थे, तभी वे बर्फ में फंस गए. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने उन्हें पहाड़ पार करने में होने वाली कठिनाइयों के बारे में आगाह किया था, लेकिन वे आगे बढ़ गए.
स्थानीय लोगों के अनुसार, वार्ड नंबर 4 और 8 के बीच स्थित दर्रों में मोबाइल नेटवर्क बिल्कुल नहीं है. संचार सुविधा नहीं होने के कारण पर्यटकों की स्थिति के बारे में जानकारी जुटाना मुश्किल हो रहा है. ग्रामीण नगर पालिका में मौजूद शेय फोकसुंडो झील नेपाल की सबसे गहरी झील है। यह 3,600 मीटर की ऊंचाई पर है और इसकी अनुमानित गहराई 145 मीटर है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

