बठिंडा। बीती रात पंजाब के बठिंडा में गेहूं के खेत में प्लेन क्रैश होने की खबर सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 9 लोग घायल हुए हैं।
हालांकि मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही यह कहां का फाइटर प्लेन है यह भी अभी पता नहीं चला है। जैसे ही पुलिस को फाइटर प्लेन के क्रैश होने की जानकारी मिली वैसे ही उस जगह को सेना ने सील कर दिया गया है।
इस हादसे को लेकर अभी तक किसी भी तरह का कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
जब प्लेन क्रेश हुआ तब कुछ मजदूर खेत में थे, जो जख्मी हुए हैं। मृतक की पहचान गोविंद के रूप में हुई है जो हरियाणा के चरखी दादरी जिले का रहने वाला है। बता दें कि जिस जगह प्लेन क्रैश हुआ, वह आबादी से 500 मीटर दूर है।

कई तरह की हो रही चर्चा
जिस जगह पर लड़ाकू विमान गिरा है, उस जगह को भारतीय सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं मीडिया कर्मियों को भी पास नहीं जाने दिया गया। इसके अलावा गिरे हुए जहाज को सेना की क्रेन द्वारा उठाने का काम शुरू कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार लोगों जहाज को पाकिस्तानी बताया जा रहा है। स्पष्ट तौर पर भारतीय सेना के अधिकारी ही इसकी पुष्टि करेंगे।
- इंदौर में बना ‘दूसरा जंतर-मंतर’, आंदोलनकारी छात्रा राहुल गांधी से मिलने पहुंची, मुलाकात न होने पर जताई निराशा
- ओडिशा से MP जा रहा था लाखों का गांजा, CG में एंट्री करते ही पुलिस को देख तस्करों ने कार में लगाई आग, 2 अरेस्ट
- उत्तर कोरिया ने एक सप्ताह में दूसरा मिसाइल परीक्षण किया, जापान और दक्षिण कोरिया की चिंता बढ़ी
- बाढ़-सूखे से बेहाल किसानों के लिए तेजस्वी ने मांगे 15 हजार, नितिन नबीन को बताया ‘रबर स्टैंप’
- आस्था भी, विकास की गाथा भीः बद्रीनाथ पहुंचकर CM धामी ने किए दर्शन, मास्टर प्लान कामों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए अहम निर्देश


