Kota Chambal Garden Redevelopment: कोटा के चंबल गार्डन में अब आपको सिंगापुर जैसा नजारा देखने को मिलेगा। शहर की सबसे ऐतिहासिक जगह अब नए अवतार में नजर आने वाली है। आज 11 जुलाई की शाम 5 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस बड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे।

नगर निगम ने इसके लिए 80.12 करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया है। चंबल नदी के किनारे बसे इस गार्डन का कायाकल्प ऐसा होगा कि यह किसी आईलैंड से कम नहीं लगेगा।
क्या-क्या बदलेगा चंबल गार्डन में?
लंबे वक्त से बदहाल पड़े इस गार्डन को अब वर्ल्ड-क्लास बनाया जा रहा है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि गार्डन की नेचुरल ब्यूटी से छेड़छाड़ नहीं होगी, लेकिन सुविधाएं एकदम मॉडर्न होंगी।
- नया पाथ-वे और जॉगिंग ट्रैक बनेगा।
- नदी के किनारे शानदार लेजर रूम तैयार किया जाएगा।
- किड्स प्ले जोन और बच्चों की पसंदीदा टॉय ट्रेन फिर से दौड़ेगी।
- गार्डन के गेट पर एक भव्य सिंह द्वार बनाया जाएगा।
टूरिज्म के नक्शे पर चमकेगी कोचिंग सिटी
कोचिंग सिटी के नाम से मशहूर कोटा अब टूरिज्म सेक्टर में भी अपनी धाक जमाने को तैयार है। नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा के मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की देखरेख में शहर के सौंदर्यीकरण का काम तेज हो गया है। माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के पूरे होने के बाद लोकल स्तर पर रोजगार के मौके बढ़ेंगे और पर्यटकों की भीड़ उमड़ेगी।
किशोरपुरा मुक्तिधाम का भी होगा कायाकल्प
सिर्फ चंबल गार्डन ही नहीं, पास ही स्थित किशोरपुरा मुक्तिधाम की भी तस्वीर बदलने वाली है। इसके लिए 19.46 करोड़ रुपये की अलग योजना तैयार की गई है। यहां तीन नए शेड, बड़ा वेटिंग हॉल और व्यवस्थित पार्किंग जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। बाउंड्री वॉल से लेकर पूरे एरिया को एकदम सिस्टमैटिक तरीके से डेवलप किया जा रहा है, ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो।
पढ़ें ये खबरें
- राजिम बना नगर पालिका: राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना, डिप्टी CM साव ने कहा- विकास को मिलेगी नई दिशा
- E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार सख्त हुई, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े एक्शन का आदेश दिया
- छत्तीसगढ़ विधानसभा: खाद-बीज पर विपक्ष ने दिया स्थगन, मंत्री के जवाब से असंतुष्ट सदस्य सरकार के खिलाफ नारे लगाते पहुंचे गर्भगृह, हुए निलंबित…
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, लाडोवाल टोल प्लाजा शाम 4 बजे तक फ्री
- ओमेक्स BPL फ्लैट में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने दो मासूम बेटों को जहर देकर की आत्महत्या, पत्नी लापता

