संजय तिवारी, बलिया. बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के छाता आसचौरा गांव में जियूतपुत्रिका व्रत से पहले मडुआ के आटे की रोटी और लिट्टी खाने के बाद करीब दर्जनभर महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई. अचानक महिलाओं की हालत खराब होने से गांव में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों ने आनन-फानन में सभी महिलाओं को बलिया जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि कई महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें- बसपा में फिर बनेगी बात, बुआ का मिलेगा साथ! आकाश आनंद ने पार्टी से बाहर निकाले जाने पर तोड़ी चुप्पी, मायावती को बता दिया आगे का प्लान
जानकारी के मुताबिक बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के छाता आसचौरा गांव की महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत से पहले मडुआ के आटे से बनी रोटी और लिट्टी खाई थी. इसके बाद एक-एक कर कई महिलाओं की तबीयत बिगड़ने लगी. महिलाओं की हालत बिगड़ती देख परिजनों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया.
इसे भी पढ़ें- UP में कागज में कानून, असल में ‘गुंडाराज’! दबंगों की शिकायत करने पर पुलिस ने महिला को थाने से भगाया, सुनने को तैयार नहीं योगी सरकार का ‘बहरा’ सिस्टम
वहीं बताया जा रहा है कि गांव की ही एक दुकान से मडुआ का आटा खरीदा गया था. आटा खाने के बाद महिलाओं की तबीयत बिगड़ने की घटना को लेकर खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, आटे में किसी तरह की मिलावट या विषाक्त पदार्थ होने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन जांच में जुट गया है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

