लुधियाना । लुधियाना में प्रमुख स्कूलों के बाहर छुट्टी के समय लगने वाले ट्रैफिक पुलिस की तैनाती होगी। ऐसे इस लिए किया जा रहा है, जिससे ट्रैफिक जाम ना हो साथ ही बच्चे सुरक्षित भी रहे। छुट्टी के दौरान हालत से निपटने के लिए ट्रैफिक और पी.सी.आर. कर्मी अब ड्यूटी देंगे।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस संबंध में ट्रैफिक तथा पी.सी.आर. कर्मियों को इसकी जानकारी दी गई है। व्यवस्था बनने के लिए शहर को 8 जोनों में बाटा गया है।इसके लिए इंचार्जों को तैनात किया गया है। उन्हें हिदायत दी गई है कि स्कूलों में छुट्टी के समय वह खुद वहां पहुंचे और सुनिश्चित बनाएं कि जाम की स्थिति न बने।

पेरैंट्स से भी की अपील
इसके साथ ही गश्त पर रहने वाले पी.सी.आर. कर्मियों को भी कहा गया है कि वे किसी स्कूल के बाहर ट्रैफिक जाम न लगने दे। इसके अलावा पेरैंट्स को भी अपील की गई है कि वे अपने वाहन कायदे से पार्किंग में ही लगाएं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा बस चालकों को भी कहा गया है कि वह सेफ स्कूल वाहन पालिसी के तहत ही अपने वाहन चलाएं और अपने सारे कागजात पूरे रखे।
- ससुराल जाते समय रास्ते में मौत, पीछे से आए ट्राले ने बाइक को मारी टक्कर
- 43 करोड़ के धान घोटाले की हाईकोर्ट में सुनवाई, EOW ने पेश की रिपोर्ट; सरकार को 6 हफ्ते की मोहलत
- GST Collection: महीने की पहली तारीख को आई पहली गुड न्यूज, मोदी सरकार की हुई बल्ले-बल्ले
- डर, धोखा और ठगी… पूजा के नाम पर 15 तोला सोना और नकदी ले उड़े फर्जी बाबा, जांच में जुटी पुलिस
- IIT दिल्ली छात्र मौत मामले में जांच पूरी नहीं, कमेटी ने मांगी एक हफ्ते की मोहलत
