कनाडा में पंजाबी नौजवान की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 25 साल के सतपाल सिंह के रूप में हुई है। सतपाल अपनी पढ़ाई को करने के लिए कनाडा गया हुआ था। सब कुछ अच्छी तरह चल रहा था लेकिन पता नहीं कैसे इस बीच उसकी मौत की खबर सामने आई। इस खबर को सुनने के बाद परिवार वालों के साथ-साथ गांव वालों में भी बेहद गम का माहौल है।
सतपाल तरनतारन जिले के पंडोरी रण सिंह गांव का रहने वाला था। सतपाल ढाई साल पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। घटना का पता लगते ही परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

पिता का पहले ही हुआ था निधन
सतपाल अपने माता का इकलौता बेटा था। परिजनों ने बताया कि सतपाल सिंह के पिता गुरमीत सिंह का पहले ही निधन हो चुका है। मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में गम का माहौल है सभी को अब उसकी बेसहारा मां की चिंता है, जिसका अब न तो पति है और ना ही बेटा। परिवार वालों का कहना है कि जिस बेटे को उन्होंने इतने अरमान से कनाडा पढ़ने के लिए भेजा था, उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उसकी मौत की खबर सुनने को मिलेगी। इस बात को मानने का अब भी मन नहीं कर रहा है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
- नीतीश के इस्तीफे की आहट के बीच जदयू कार्यालय पर पोस्टर वॉर, बेटे निशांत को राजनीति में लाने की उठी मांग
- Bastar News Update : स्वास्थ्य सेवाओं में हाईटेक बदलाव, दो हाईवा की टक्कर में एक की मौत, स्टॉक कम होने से पीडीएस की व्यवस्था बिगड़ी, टेलिंग्स गाड़ियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड का एसी खराब, मजदूरों से भरा पिकअप पलटी, युवक की हत्या से सनसनी
- Masik Kalashtami 2026 : शनि, राहु और केतु के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए आज करें ये उपाय …
- मुरैना की घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान: 13 अप्रैल से होगी ‘सुप्रीम’ सुनवाई, रेत माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर की थी वन आरक्षक की हत्या
- बिहार की नई राजनीतिक रणनीति और NDA सरकार के स्वरूप पर चर्चा होगी चर्चा, नीतीश से मिले संजय झा और अन्य दिग्गज

