पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाबियों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और डिपोर्ट किए गए भारतीयों के लिए अमृतसर एयरपोर्ट को चुना जाना एक सोची-समझी साजिश है। उन्होंने कहा कि पंजाब को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वे अमृतसर या मोहाली से अमेरिका के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की मांग करते हैं, तब एयरपोर्ट तैयार न होने का बहाना बनाया जाता है। लेकिन अब जब भारतीयों को डिपोर्ट किया जा रहा है, तो अमृतसर एयरपोर्ट उपयुक्त माना जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में आए विमान में 30 पंजाबी थे, जबकि हरियाणा और गुजरात से 33-33 यात्री थे। उन्होंने सवाल उठाया कि हरियाणा और गुजरात में ये विमान क्यों नहीं उतरे, क्योंकि वहां बीजेपी की सरकार है।

पंजाब को बदनाम करने की साजिश : मान
उन्होंने पूछा कि सिर्फ अमृतसर ही क्यों चुना गया? क्या केवल पंजाबी ही अवैध तरीके से अमेरिका जा रहे हैं? मीडिया के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि अवैध प्रवास में सिर्फ पंजाब के लोग शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे चाहते हैं कि ऐसे विमान अमृतसर न आएं। उन्होंने सवाल किया कि जब बांग्लादेश की राष्ट्रपति शेख हसीना भारत आई थीं, तो उन्हें हिंडन एयरबेस पर ही क्यों उतारा गया था? यह सब मीडिया द्वारा जबरन हाईलाइट किया जा रहा है। भगवंत मान ने कहा कि सरकार चाहे तो विमान को अंबाला में भी उतार सकती थी, लेकिन जानबूझकर अमृतसर को चुना गया।
70 साल से सिस्टम खराब चल रहा है : मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा ने अपने नागरिकों को लेने के लिए कैदियों की बस भेजी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे केंद्र सरकार विमान कहीं भी उतारे, वे खुद पंजाबियों को लेकर आएंगे। भगवंत मान ने कहा कि पिछले 70 सालों से यह सिस्टम खराब चल रहा है और इसे सुधारने में समय लगेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले जब गुजरात के बच्चे इस विमान से आए थे, तब प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मित्रता दर्शा रहे थे।
- CG Accident Breaking News : छट्ठी से लौट रही महिलाओं से भरी पिकअप पलटी, हादसे में 2 की मौत, कई घायल
- मिशनरी अस्पताल घोटाला: जेल अधीक्षक पर पैसे लेकर आरोपी को स्पेशल सुविधा देने के आरोप, डांगी ने कहा- यह झूठ है
- गजराज बना ‘यमराज’: बकरी चरा रही वृद्ध महिला पर हाथी ने किया हमला, पहले दांतों से उठाया और फिर…
- Khallari Temple Ropeway Accident : रोपवे संचालक कंपनी और दो कर्मचारी पर FIR दर्ज, 8 घायलों को अस्पताल से मिली छुट्टी
- विदेशियों ने भागवत कथा का लिया आनंद, दुनिया के सबसे छोटे कथावाचक के भजनों पर जमकर झूमे, भारतीय संस्कृति की तारीफ की
