Rajasthan News: राजस्थान की राजनीति में वरिष्ठ नेता डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का नाम अक्सर सुर्खियों में रहता है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके समर्थक उनके लिए हर हद तक जाने को तैयार हैं। ऐसा ही एक उदाहरण तब सामने आया जब एक बीजेपी नेता ने अपनी पत्नी के साथ 25 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर मन्नत पूरी की।

किरोड़ी लाल मीणा की जीत पर मांगी थी मन्नत
लालसोट विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेता शिव शंकर बल्या जोशी ने सवाई माधोपुर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की जीत के लिए पपलाज माता के दरबार में कलक दंडवत यात्रा करने की मन्नत मांगी थी। जैसे ही चुनाव परिणाम आए और मीणा विधायक बनने के साथ राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री बने, जोशी ने अपने संकल्प को पूरा करने के लिए यह कठिन यात्रा शुरू की।
यात्रा के दौरान किरोड़ी लाल मीणा खुद मिलने पहुंचे
जब भाजपा नेता शिव शंकर बल्या जोशी अपने निवास लालसोट से मां भगवती की दंडवत यात्रा शुरू कर रहे थे, तो इस बात की सूचना कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को दी गई। मीणा ने इसे अपने कार्यकर्ता की श्रद्धा मानते हुए सैकड़ों समर्थकों के साथ यात्रा मार्ग पर पहुंचकर जोशी से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया।
रामविलास मीणा ने किया स्वागत
इसके बाद लालसोट विधायक रामविलास मीणा भी जोशी से मिलने पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर माला और साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने मां पपलाज माता के दरबार में हाजिरी लगाई और जोशी की इस कठिन यात्रा को सराहा।
पढ़ें ये खबरें
- आधार से जुड़ेगी वोटर लिस्ट तो खत्म होगा फर्जीवाड़ा? इमरान मसूद के बयान से छिड़ सकती है नई बहस
- भारत ने पाकिस्तान को भेजा न्योताः ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार SCO फोरम के लिए आमंत्रित किया
- कानून का तो डर ही नहीं है! 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 3 लोग हुए घायल, जानिए वारदात के पीछे की वजह…
- FASTag New Rules: 1 नवंबर से टोल के लिए नया पास, सालाना फीस 1,500 और 3,000 रुपए तय की; जानिए डिटेल्स ?
- पंजाब में 1 नवंबर से बदलेगा सरकारी स्कूलों का समय, जानें सुबह और दोपहर की शिफ्ट की नई टाइमिंग
