सोनू वर्मा, नूंह। जिला पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए 5 वर्षों से फरार चल रहे दो हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी मुज्जी उर्फ मुजाहीद पुत्र इन्नस निवासी अडबर थाना सदर नूंह जिला नूंह, राजस्थान के वर्ष 2020 के एक मामले संख्या में वांछित था। उसके खिलाफ थाना रामगढ़, जिला अलवर राजस्थान में धारा चोरी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति के लिए पुलिस अधीक्षक अलवर द्वारा इनाम घोषित किया गया था।

नूंह पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को आगे की कार्रवाई हेतु थाना रामगढ़, जिला अलवर की पुलिस टीम के हवाले कर दिया पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि जिले में अपराधियों की धरपकड़ और लंबित मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।
- 5 साल से फरार 2 हजार का इनामी आरोपी नूंह पुलिस के हत्थे, राजस्थान पुलिस को सौंपा
- कॉलोनी में बच्चों के साथ खेल रहा था छात्र, अचानक ऐसा क्या हुआ कि सूने कमरे में थम गईं सांसें!
- पहले श्रीराम मंदिर का विरोध और अब… विपक्षी दलों पर डिप्टी CM केशव मौर्य का करारा पलटवार, दे दिया बड़ा बयान
- खारुन करुण कथा-3: मीलों तक सिर्फ जलकुंभी, गंदे नालों का मिलन, फैक्ट्रियों का केमिकल, दूषित भूजल और नदी किनारे प्यासे गाँव
- 11 दिसंबर की बैठक में मचा था बवाल, 6 महीने बाद पूर्व सरपंच गिरफ्तार; सरकारी अफसर से मारपीट के आरोप

