UK Air Traffic Control System Failure: ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में गड़बड़ी से हड़कंप मच गया है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते मंगलवार देर रात तक 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसल कर दी गईं। हीथ्रो, गैटविक, मैनचेस्टर और स्टैनस्टेड एयरपोर्ट बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ब्रिटिश एयरवेज (British Airways) समेत 5 से ज्यादा एयरलाइंस पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है।
ब्रिटेन की नेशनल एयर ट्रैफिक सर्विसेज ने बताया कि यह समस्या उड़ानों के टेकऑफ पर असर डाल रही थी। फ्लाइट सिस्टम धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। NATS के इंजीनियर मौके पर पहुंचकर सिस्टम को सामान्य करने में जुटे रहे।
इस तकनीकी समस्या का असर लंदन के हीथ्रो और गैटविक के अलावा मैनचेस्टर और स्टैनस्टेड एयरपोर्ट पर भी पड़ा। कुछ समय के लिए उड़ानों के टेक-ऑफ पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके अलावा एडिनबर्ग, बर्मिंघम, ल्यूटन और स्कॉटलैंड के कुछ अन्य एयरपोर्ट्स पर भी असर देखने को मिला। हीथ्रो एयरपोर्ट ने बताया कि वह NATS के साथ मिलकर स्थिति सामान्य करने की कोशिश कीा।
ब्रिटिश एयरवेज समेत कई एयरलाइंस पर असर
फ्लाइटरडार24 ने X पर बताया कि ब्रिटिश एयरवेज, ईजीजेट, KLM और लुफ्थांसा समेत कई एयरलाइंस की फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। लंदन के हीथ्रो, गैटविक और स्टैनस्टेड एयरपोर्ट के साथ-साथ इंग्लैंड के ईस्ट मिडलैंड्स इलाके के एयरपोर्ट्स पर भी उड़ानों के टेक-ऑफ और लैंडिंग शेड्यूल में दिक्कतें आईं। कई विमानों को यूरोप के दूसरे एयरपोर्ट्स पर डायवर्ट करना पड़ा।
NATS के फ्लाइट प्रोसेसिंग सिस्टम में आई खराबी
ब्रिटेन की एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेवा NATS ने बताया कि समस्या उसके फ्लाइट प्रोसेसिंग सिस्टम में आई थी। NATS ने कहा कि उड़ानें पूरी तरह बंद नहीं हुई थीं और ब्रिटेन का एयरस्पेस खुला रहा। हालांकि सामान्य स्थिति लौटने में कुछ समय लग सकता है। इस तकनीकी खराबी का सबसे ज्यादा असर उड़ानों के प्रस्थान पर पड़ा। शुरुआती चरण में आने वाली उड़ानों पर कम असर बताया गया था, हालांकि बाद में कुछ इनबाउंड फ्लाइट्स को भी होल्ड और डायवर्जन का सामना करना पड़ा।
यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस जांचने की सलाह
तकनीकी समस्या के कारण कई एयरलाइनों की उड़ानों में देरी हुई और कुछ फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। यात्रियों से कहा गया है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी एयरलाइन की वेबसाइट या ऐप पर फ्लाइट का ताजा स्टेटस जरूर देखें।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



