देश में शांति, राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सद्भाव और भारत-दक्षिण एशिया के लोगों के बीच आपसी दोस्ती एवं भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘आगाज़-ए-दोस्ती अमन यात्रा–2026’ का आयोजन 12 से 16 अगस्त तक किया जा रहा है। पांच दिवसीय यात्रा का शुभारंभ 12 अगस्त को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय, राजघाट से होगा और इसका समापन 16 अगस्त को नई दिल्ली में होगा।
यात्रा का पहला पड़ाव दिल्ली से शुरू होकर बुराड़ी होते हुए मुरथल पहुंची,जहां सीपीआई जिला महासचिव ने रफ्तार होटेल में यात्रा का स्वागत किया व कहा कि वर्तमान समय में समाज को जोड़ने के लिए संवाद और आपसी विश्वास को मजबूत करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यात्रा का संदेश स्पष्ट है—“नफरत नहीं, संवाद हो; हिंसा नहीं, शांति हो; विभाजन नहीं, भाईचारा हो।”
इस दौरान अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ विश्व शांति, राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सद्भाव, संविधान के मूल्यों तथा भारत-दक्षिण एशिया के लोगों के बीच जन-से-जन संपर्क को लेकर संवाद किया जाएगा।
गन्नौर, समालखा, पानीपत के बाद यात्रा घरौंडा और करनाल होते हुए कुरुक्षेत्र जाएगी। 13 अगस्त को यात्रा अंबाला से होते हुए खटकर कलां पहुंचेगी, जहां शहीद भगत सिंह संग्रहालय का भ्रमण किया जाएगा तथा प्रोफेसर जगमोहन सिंह, शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के भतीजे, के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम होगा। इसके बाद यात्रा जालंधर और अमृतसर पहुंचेगी।
14 अगस्त को अमृतसर में लोक संस्कृति, सामाजिक सद्भाव और शांति से संबंधित कार्यक्रम में प्रतिनिधिमंडल भाग लेगा। वहीं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृतसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद यात्रा हुसैनीवाला पहुंचेगी। वहां शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, बटुकेश्वर दत्त और माता विद्यावती जी के स्मारकों पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। शाम को हुसैनीवाला बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह में शामिल होने के बाद यात्रा मोगा पहुंचेगी, जहां गांधीवादी मूल्यों, शांति, राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव पर विशेष संवाद आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार यह यात्रा महात्मा गांधी, निर्मला देशपांडे और स्वतंत्रता आंदोलन के उन सभी सेनानियों एवं शांति कार्यकर्ताओं की विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास है, जिन्होंने मानवता, अहिंसा, सद्भाव और आपसी समझ के लिए कार्य किया।
यात्रा के प्रमुख सहयोगी संगठन:
एसोसिएशन ऑफ पीपल्स ऑफ एशिया, CPI महासचिव राजीव वर्मा, हाली पानीपत ट्रस्ट, ख्वाजा अहमद अब्बास मेमोरियल ट्रस्ट, निर्मला देशपांडे संस्था, यूनाइटेड रिलीजंस इनिशिएटिव, आग़ाज़ ए दोस्ती, आवामी एकता मंच, बीबी अमर कौर मेमोरियल लाइब्रेरी लुधियाना, भगत सिंह रिसर्च सेंटर खटकड़ कलां, ऐलान ए इंकलाब, फोल्कलोर सोसायटी अमृतसर और सुप्रीम कोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन सहित अन्य कई संगठन इस यात्रा को सहयोग और समर्थन दे रहे हैं।
स्वागत टीम में अनिल अंतिल,सिलक राम मलिक,प्रवक्ता नरेश नायर,कृष्ण वत्स, नईम,बिजेंद्र कादियान,शाम सुंदर,आनंद जैन,कर्मवीर मेहरा,adv प्रवीण, हरिओम शामिल रहे.
- Aditya Birla Capital Share : 25% रिटर्न की उम्मीद, Jefferies ने दिया 475 रुपए का टारगेट, जानें तेजी की वजह
- सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर भड़के केजरीवाल, बोले- ‘बिल्कुल बेतुका’
- व्यापारी के घर पर बरसे लाठी-डंडे, शीशे तोड़े और गाड़ी पर हमला! CCTV में कैद पूरी वारदात
- Wholesale Inflation : सितंबर में थोक महंगाई 10% के पार रहने का अनुमान, खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़े
- Share Market Update : सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,750 के पार, Fusion CX IPO आज से खुला

