सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र की चौकी कुदवार अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोंगा के टोला चपरी पूर्वी में फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। 27 वर्षीय महिला ने अपने पति राजेश कुमार साहू पर गाली-गलौज करने, हाथ-मुक्के और डंडे से मारपीट करने तथा जान से खत्म करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
READ MORE: 3 दिन से लापता बैंक कर्मचारी का नदी में मिला शवः 1 संदेही हिरासत में, परिजनों ने की मजिस्ट्रेट जांच की मांग
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक घटना 17 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 3:20 बजे की है। महिला बच्चों को स्कूल से लाने ढोंगा जा रही थी। इसी दौरान चपरी में सहदेव साहू के घर के पास उसका पति मिला और मोबाइल पर किससे बात करने को लेकर सवाल करने लगा। महिला ने भाभी से बात करने की बात कही, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
READ MORE: दिनदहाड़े चोरी से सनसनी: अस्पताल परिसर से नकाबपोश ने उड़ाई बाइक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
आरोप है कि पति ने गाली-गलौज करते हुए मोबाइल छीनने का प्रयास किया। मोबाइल छिपाने पर उसने हाथ-मुक्के और डंडे से मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। महिला के अनुसार मारपीट में बाईं आंख के पास चोट लगी और खून निकला, जबकि कमर, जांघ व गले में भी चोट आई। शिकायत पर जियावन पुलिस ने धारा 296(a), 115(2) एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



