Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र से रिश्तों को तार-तार करने वाली एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक ससुर ने अपनी पुत्रवधू के साथ 4 साल तक दुष्कर्म किया, जिसके बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। मामले के उजागर होने पर पीड़िता के पति ने उसका साथ देने के बजाय गर्भपात कराने की कोशिश की। इस बीच, मांडलगढ़ थाने में केस दर्ज होने के बाद आरोपी ससुर ने आहत होकर आत्महत्या कर ली।

चार साल से जारी था दुष्कर्म
जानकारी के अनुसार, पीड़िता के ससुर ने पिछले चार साल से उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। जब पीड़िता ने इस घिनौने कृत्य को उजागर किया, तो परिजनों ने उसका साथ देने के बजाय उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, बिजौलियां क्रय विक्रय सहकारी समिति (BKVSS) के अध्यक्ष, जो पीड़िता का ससुर भी था, उसके पति और भुआ सास ने मिलकर पीड़िता को भीलवाड़ा ले जाकर उसका गर्भपात कराने की कोशिश की।
मांडलगढ़ थाने में दर्ज हुआ मामला
पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए मांडलगढ़ थाने में ससुर, BKVSS अध्यक्ष, पति और भुआ सास के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद ससुर ने मानसिक दबाव में आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- Dausa CMHO Viral Audio: उठाकर थोड़ी लाएंगे डॉक्टर… CMHO साहब का ऑडियो वायरल; बिना डॉक्टर के चल रहा है अस्पताल!
- राम नवमी फायरिंग विवाद: टिटिलागढ़ के MLA नवीन जैन का PSO सस्पेंड, केस दर्ज
- पेंशनर्स को बड़ी राहत: अब एक क्लिक पर मिलेगी पेंशन, जिलों के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति
- CG Breaking News : डेडलाइन खत्म होने से पहले सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर
- दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया मेरठ में पेन पिस्टल बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, अवैध हथियार तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

