चंडीगढ़. पंजाब में आज मौसम विभाग ने भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, एसएएस नगर और फतेहगढ़ साहिब में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में सामान्य बारिश की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसका असर पंजाब पर भी पड़ सकता है। हिमाचल के भाखड़ा, पोंग और रणजीत सागर डैम में पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे पंजाब में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
मोगा में बाढ़ का कहर
गुरुवार को भाखड़ा डैम से छोड़े गए पानी के कारण सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसके चलते मोगा सहित पंजाब के 8 जिलों के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं।

डैमों में पानी का स्तर
22 अगस्त 2025 की सुबह 6 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के प्रमुख डैमों में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है.
- रिहायशी इलाके में फटा ट्रांसफार्मर, घर की छत्त पर खेल रहे बच्चे घायल, इलाज जारी, कई घर भी आये चपेट में
- बरनाला में सनसनी: बीजेपी नेता राजेंद्र गुप्ता की फैक्ट्री में संदिग्ध ड्रोन मिला
- डॉक्टर बनने का सपना टूटा, पटना के नालंदा रेजीडेंसी में नीट छात्र ने खाया सोडियम एजाइड, फॉरेंसिक जांच में जुटा प्रशासन
- गोकशी केस में जेल से छूटा असलम चमड़ा: राष्ट्रीय सुरक्षा कानून निरस्त, जमानत के बाद 151 में पकड़कर लगाया था NSA
- दाऊद का राइट हैंड सलीम डोला भारत लाया गया, तुर्की से गिरफ्तारी; अमित शाह बोले – नार्को सिंडिकेट के खिलाफ जारी रहेगी जीरो टॉलरेंस की नीति

