पंजाब में बारिश के कारण हर तरफ जलजला सा नजारा है। लोग पानी के कारण बहुत परेशान है। हालात यह है कि अब कई नदियां खतरे के निशाने से ऊपर बह रही हैं। पंजाब में भारी बारिश के चलते सतलुज दरिया में पानी का बहाव बढ़ गया है। हालात ऐसी है कि पानी पुल के ऊपर तक आ गया है। पानी का बढ़ता लेवल लोगों के लिए आफत बन सकता है। इस दौरान राहगीरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है।
बीते कई दिनों से हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत का कारण बनती जा रही है। सतलुज का पानी अब पुल के ऊपर तक बहने से बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। वहां से जाने वाली वाहन पानी में से गुजरने के चलते बीच रास्ते खराब हो रहे हैं। बड़ी बात यह है कि अगर थोड़ा और पानी गिरा तो पुल की सड़क लोगों को नजर आना बंद हो जाएगी। ऐसे में लोगों को आना जाना एक बड़ी चुनौती है।

रात को सफर करना हुआ खतरनाक
पानी बढ़ने के कारण अब सतलुज नदी के पुल से गुजरने वालों को बड़ी समस्या यह भी है कि अब शाम को अंधेरा होने के बाद यहां से गुजरना एक बड़ी चुनौती होगी। दरिया का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का संकट और गहरा गया है। अंधेरे में सफर करने के दौरान कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।
- MP Morning News: मोहन कैबिनेट की बैठक, नए सूचना आयुक्त लेंगे शपथ, विधानसभा की नवगठित समितियों की पहली मीटिंग, इंदौर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भोपाल में समाजवादी पार्टी के बैठक, शाजापुर में बिजली रहेगी गुल
- National Morning News Brief: तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा; मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज; ईरान को एक और बड़ा झटका, मारे गए IRGC इंटेलिजेंस चीफ; पीएम मोदी बोले -पार्टी हमारे लिए मां की तरह; अडानी के खिलाफ वेदांता सुप्रीम कोर्ट पहुंची
- 07 April History : फ्रांस ने वेनिस के खिलाफ छेड़ा युद्ध, प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर और अभिनेता जितेंद्र का जन्म, विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन… जानिए आज के दिन की अहम घटनाएं
- दरोगा ने ले ली अपनी ही जान, 15 दिन पहले ही संभाली थी थाने की कमान, घटना को सुनकर परिजन भी हो गए हैरान
- बेईमान हुआ मौसमः कहीं होगी बारिश, कहीं गिरेंगे ओले तो कही चलेगी 50-60 किमी. की रफ्तार से हवा, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
