चंडीगढ़। पंजाब में हुई आफत की बारिश के कारण चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। बाढ़ से परेशान लोगों की मदद के लिए सभी हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे में पंजाब में आई बाढ़ पर अब टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान का बड़ा बयान सामने आया है। कप्तान शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पंजाब के यह हालात देखकर मेरा दिल टूट गया है पर मैं अपने लोगों के साथ मजबूती के साथ खड़ा हूं।
पंजाब हमेशा मजबूत रहेगा
शुभमन गिल ने एक्स पर बहुत ही भावनात्मक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा है कि बाढ़ से तबाह हुए अपने पंजाब को देखकर दिल टूट गया है। पंजाब हमेशा किसी भी विपत्ति से ज़्यादा मज़बूत रहेगा और हम इससे उबर जाएँगे। मेरी प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मैं अपने लोगों के साथ मज़बूती से खड़ा हूं।

खतरा बढ़ता ही जा रहा
पंजाब में लगातार हो रही बारिश के कारण लोग बहुत परेशान है। बारिश के कारण अब भी लगातार खतरा बढ़ते ही जा रहा है। पंजाब सरकार के मुताबिक बाढ़ की चपेट में राज्य के 12 जिले आएं हैं। इन 12 जिलों के 1044 गांव इससे प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण अब तक 29 लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 लोग लापता है। पठानकोट सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं, जिनकी संख्या 6 है।
- चाय पीने जा रहा हूं कहकर निकला युवक गायब, गुस्से में परिजनों ने फूंके टायर, पुलिस खंगाल रही CDR
- सुरक्षित नहीं बेटियां! छतरपुर में स्प्रे छिड़ककर नाबालिग से रेप, खून से लथपथ मिली, शिवपुरी में चॉकलेट का लालच देकर 5 साल की मासूम से गंदी हरकत
- इंतजार हुआ खत्म, IPL 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी, 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB-SRH के बीच होगा ओपनिंग मैच
- खेल सुविधाओं के विस्तार में जुटी धामी सरकार, प्रदेश के हर ब्लॉक में होगा मिनी स्टेडियम का निर्माण
- अब सिर्फ 12 घंटे में तय होगा दिल्ली से मुंबई का सफर, नितिन गडकरी ने राज्यसभा में दी नए ‘ग्रीन एक्सप्रेसवे’ की जानकारी

