Rajasthan News: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार सुबह जयपुर में भव्य Sardar@150 Unity March का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य स्तरीय पदयात्रा का नेतृत्व किया और अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक निर्णय धारा 370 हटाने को सरदार पटेल के अधूरे सपने की पूर्ति बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा, सरदार वल्लभभाई पटेल ने बिखरी रियासतों को एकजुट कर सशक्त भारत की नींव रखी। उन्होंने जो सपना देखा था, उसे प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर पूरा किया। आज का अखण्ड भारत, पटेल की दूरदर्शिता और मोदी की दृढ़ता का प्रतीक है।
भजनलाल शर्मा ने युवाओं को देश की असली ताकत बताते हुए कहा कि राजस्थान सरकार युवा सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि Sardar@150 अभियान के तहत युवाओं को जोड़ने के लिए क्विज, रील और निबंध प्रतियोगिताएं, पौधारोपण अभियान सरदार उपवन, और वोकल फॉर लोकल जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
सीएम ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर पूरे राजस्थान में एकता मार्च आयोजित होंगे। जयपुर का मार्च गांधी सर्किल से शुरू होकर बिड़ला मंदिर, रामबाग, अंबेडकर सर्किल होते हुए अमर जवान ज्योति तक पहुंचा। इसमें सीएम के साथ प्रदेशभर के विद्यार्थी, एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स, पुलिस, आरएसी, होमगार्ड, कर्मचारी संघों, एनजीओ और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
पढ़ें ये खबरें
- पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, बीएन कॉलेज में आईडी कार्ड को लेकर हंगामा, वोटिंग जारी
- पैरों की मांसपेशियां है कमजोर और चलने में कांपते हैं पैर, तो ये एक्सरसाइज पैरों को बनाएंगे स्ट्रॉंग…
- बकायादारों के खिलाफ निगम की बड़ी कार्रवाईः खालसा कॉलेज परिसर की 100 से अधिक दुकानों को किया सील
- Bastar News Update: क्रशर खदान में ब्लास्टिंग से स्कूल और घरों में आ रही दरारें… लोगों में दहशत, बस्तर में हाईटेक पिचकारियों और हर्बल रंगों से सजा होली का बाजार, समर्थन मूल्य से ऊपर बिक रही इमली, NMDC के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सैकड़ों ग्रामीण
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: किसानों को आज होगा 407 करोड़ का भुगतान… बीएसपी के एचएसएलटी ठेका श्रमिकों को पेंशन मिलना शुरू… चौराहों पर सुनाई दे रही नगाड़ों की थाप… बूढ़ा सागर में नहीं बन पाया सिवरेज प्लांट… कुओं को सहेजने में निगम फेल…

