Mamata Banerjee 17 Rebel MP will Join BJP: ममता बनर्जी के 20 बागी सांसदों में से 17 बीजेपी में शामिल होंगे। जबकि यूसूफ पठान समेत 3 मुस्लिम सांसद बाहर से बीजेपी को समर्थन देंगे। इसका दावा सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने दिया है। ममता बनर्जी की TMC से NCPI में आए सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया (Jagadish Chandra Barma Basunia) ने 19 NCPI सांसदों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 20 में 17 सांसद दुर्गा पूजा (Durga Puja) से पहले ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी के हाथों करारी शिकस्त मिलने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी दो भागों में टूट गई थी। टीएमसी के 20 सासंसद नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल हो गए थे।
अब NCPI सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने बड़ा बयान देते हुए दावा किया कि 20 बागी सांसदों में 17 बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। जबकि यूसूफ पठान समेत 3 मुस्लिम सांसद बाहर से मोदी सरकार को समर्थन देंगे। दुर्गा पूजा से पहले 17 NCPI सांसद बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। जबकि जबकि यूसूफ पठान समेत 3 मुस्लिम सांसद बाहर से बीजेपी को समर्थन देंगे। जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने कहा कि सांसद अबू ताहिर और खलीलुर रहमान को अलग-अलग विभाग दिए जाएंगे और वे NDA का समर्थन भी करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि उनके चुनाव क्षेत्र में ज्यादातर अल्पसंख्यक इलाके शामिल हैं, इसलिए वे सीधे तौर पर BJP में नहीं जा सकते। इससे उन्हें कई दिक्कतें हो सकती है।
सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया का बयान
NCPI सांसद ने दावा किया है कि बीजेपी ने ही हमें NCP में शामिल कराया था। हालांकि हम सब बीजेपी में शामिल होना चाहते थे। ममता की पार्टी छोड़कर जगदीश बर्मा बसुनिया ने कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो हममें से 20 में से 17 सांसद दुर्गा पूजा से पहले ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया पर भी गंभीर आरोप
इधर नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया पर भी लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कूचबिहार से सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया रविवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच अपने घर लौटे। उनके लौटने की खबर फैलते ही सिताई में राजनीतिक तनाव बढ़ गया। लोगों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के एक वर्ग ने सांसद के घर के सामने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व टीएमसी सांसद पर पिछले 15 सालों के दौरान राजनीतिक प्रभाव का कथित दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार के जरिए संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है। साथ ही राइस मिल समेत कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान खड़े करने के भी आरोप लगाए हैं। प्रदर्शनकारियों ने उनके टीएमसी से NCPI में जाने को लेकर भी निशाना साथा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया पहले फॉरवर्ड ब्लॉक में थे। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस में आए और अब बीजेपी में शामिल होने की कोशिश कर रहे हैं।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



