PM Modi Gujarat Visit: सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर (Somnath Jyotirlinga Temple) इस वक्त दो वजहों से चर्चा में है। साल 1026 में महमूद गजनवी ने मंदिर पर हमला कर ध्वस्त कर दिया था, जिसके 1000 साल पूरे हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, 11 मई 1951 को स्वतंत्र भारत में पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के 75 वर्ष हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ नाम दिया है। इस वक्त पीएम नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। शनिवार देर शाम पीएम मोदी हर-हर महादेव की गूंज के साथ मंदिर में दाखिल हुए। इसके बाद सोमनाथ की पूजा करने का बाद महाआरती की फिर ॐ का उच्चारण किया। इसके बाद भव्य ड्रोन शो कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी खुद इसका वीडियो शेयर किया है।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ शाश्वत दिव्यता की एक ज्योति के रूप में खड़ा है। उन्होंने कहा सोमनाथ की पावन धरा से निकला यह प्रकाशपुंज पूरे विश्व को भारत की सांस्कृतिक शक्ति का संदेश दे रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ में आकर बहुत अच्छा लग रहा है, जो हमारी सभ्यता की हिम्मत का एक गौरवशाली प्रतीक है। यह यात्रा सोमनाथ स्वाभिमानपर्व के दौरान हुई है, जब पूरा देश 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के हज़ार साल पूरे होने पर एक साथ आया है।गर्मजोशी से स्वागत के लिए लोगों का आभारी हूं।

पीएम मोदी ने यहां की तस्वीरें भी शेयर की हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने लेजर लाइट शो और यहां सांस्कृतिक दिव्यता में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के सुअवसर पर सोमनाथ मंदिर परिसर में भव्यता और दिव्यता से भरा ड्रोन शो देखने का सौभाग्य मिला। इस अद्भुत शो में हमारी प्राचीन आस्था के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी का तालमेल हर किसी को मंत्रमुग्ध कर गया। सोमनाथ की पावन धरा से निकला यह प्रकाशपुंज पूरे विश्व को भारत की सांस्कृतिक शक्ति का संदेश दे रहा है।

‘ॐ हमारे वेदों का सार हैं’

पीएम मोदी ने ॐ का सार बताते हुए कहा कि ॐ हमारे वेदों का, शास्त्रों का, पुराणों का, उपनिषदों और वेदांत का सार है। ॐ ही ध्यान का मूल है और योग का आधार है. ॐ ही साधना में साध्य है। ॐ ही शब्द ब्रह्म का स्वरूप है। ॐ से ही हमारे मंत्र प्रारंभ एवं पूर्ण होते हैं। आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में 1000 सेकंड्स तक ओंकार नाद के सामूहिक उच्चार का सौभाग्य मिला। उसकी ऊर्जा से अंतर्मन स्पंदित और आनंदित हो रहा है। ॐ तत् सत्।

 शौर्य यात्रा से हुई दूसरे दिन की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत  शौर्य यात्रा से हुई है। मोदी गुजरात के सोमनाथ में शंख सर्किल पर शौर्य यात्रा निकाली। पीएम ने यात्रा के दौरान डमरू बजाया। यात्रा एक किलोमीटर की रही। इसके बाद सुबह 10.15 बजे सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। पूजा-अर्चना के बाद पीएम सुबह 11 बजे सद्भावना ग्राउंड में सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m