Rajasthan News: राजस्थान के सिरोही जिले के पिंडवाड़ा नगर की बेटी एवं वन विभाग में कार्यरत वनरक्षक अंजू चौहान ने जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। दिल्ली में आयोजित छठवें वुमन प्रेस्टीजियस अवॉर्ड समारोह में अंजू चौहान को पर्यावरण संरक्षण और नारी सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जमीनी स्तर पर निरंतर कार्य करने वाली महिलाओं में अंजू चौहान का नाम शामिल होना पिंडवाड़ा के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। चयन समिति ने उनके कार्यों को अनुकरणीय बताते हुए उन्हें यह सम्मान दिया।
राजस्थान अकादमी के तत्वावधान में श्रीलंका दूतावास, चाणक्यपुरी में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न देशों के राजदूत, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए देशभर से केवल 14 प्रेरणादानी और साहसी महिलाओं का चयन किया गया।
वनरक्षक के रूप में उल्लेखनीय योगदान
वनरक्षक के पद पर रहते हुए अंजू चौहान ने वन्यजीव संरक्षण, वृक्षारोपण, पर्यावरण जागरूकता तथा प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रेरित किया। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ नारी सशक्तीकरण को उन्होंने अपने कार्यों का अहम हिस्सा बनाया। महिलाओं को उत्तके अधिकारों, शिक्षा और आत्मविश्वास के प्रति जागरूक करने के उनके प्रयासों ने उन्हें क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बना दिया है।
पढ़ें ये खबरें
- West Bengal Elections: बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को फिर से वोटिंग, रिजल्ट 24 मई को आएगा
- 3 मई महाकाल भस्म आरती: ॐ और बिल्व पत्र के श्रृंगार में सजे बाबा महाकाल, यहां देखें बाबा महाकालेश्वर की दिव्य झलक
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 3 May: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Chardham Yatra 2026 : अब तक 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे चारधाम, भीड़ में बाबा केदारनाथ के दिवाने सबसे ज्यादा
- रायसेन में ‘अग्नि’ का तांडव: आंधी-तूफान से फैली आग, 5 जानवरों की जलकर मौत, कई घर भी चपेट में आए
