वैशाली। जिले के हाजीपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां शराब के नशे में धुत एक पति ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी अर्जुन कुमार एडीजे-4 कोर्ट के जज का ड्राइवर है। इस घटना ने रिश्तों के विश्वास और कानून व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
29 जनवरी की रात की वारदात
घटना हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के चौहट्टा चौक के पास की है। 29 जनवरी की रात करीब 11:15 बजे अर्जुन कुमार ने अपनी पत्नी गुड़िया देवी को सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही गुड़िया की मौके पर ही मौत हो गई।
पड़ोसियों पर लगाया झूठा आरोप
हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने दावा किया कि पानी गिराने के विवाद में पड़ोसियों ने उसकी पत्नी की हत्या की है। आरोपी की शिकायत पर पुलिस ने शुरुआती जांच में दो लोगों को हिरासत में भी लिया।
फॉरेंसिक जांच में खुला राज
पुलिस की गहन जांच और फॉरेंसिक साक्ष्यों से स्पष्ट हुआ कि गोली घर के अंदर से चलाई गई थी। सबूतों के आधार पर शक पति पर गया और पूछताछ में सच सामने आ गया। हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
शराबबंदी पर उठे सवाल
जांच में सामने आया कि घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था। बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद इस वारदात ने कानून के प्रभाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल आरोपी गिरफ्तार है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


