कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
आज से शुरू होगा बिहार बजट का सत्र, सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा आर्थिक सर्वेक्षण
बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज सोमवार 2 फरवरी से शुरु होगा। सत्र के पहले दिन यानी की आज सुबह 11 बजे आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। साथ ही राज्यपाल दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। इस दौरान दोनों सदनों को राज्यपाल भी संबोधित करेंगे। बजट सत्र के दौरान सदस्यों के प्रश्न का भी जवाब दिया जाएगा। बिहार विधानसभा बजट सत्र 2025 में कुल 19 बैठकें होंगी। बजट सत्र के दौरान जहां एक ओर सीएम नीतीश की सरकार विकास की राशि बताएगी तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष सरकार को घेरने का काम करेगी।
वित्त भवन में सप्तम राज्य वित्त आयोग के नए वेबसाइट का लोकार्पण, समय दोपहर 3 बजे
पटना के गर्दनीबाग स्थित वित्त भवन में आज सोमवार (2 फरवरी) को दोपहर 3 बजे सप्तम राज्य वित्त आयोग के नए वेबसाइट का लोकार्पण किया जाएगा। बिहार सरकार ने पूर्व IAS अधिकारी अशोक कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सप्तम (7वें) राज्य वित्त आयोग का गठन किया है। यह संवैधानिक निकाय पंचायतों और नगरपालिकाओं की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करेगा और 2026-31 तक के लिए अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करेगा। आयोग राज्य के करों, शुल्कों और शुल्कों के विभाजन के संबंध में सलाह देता है, जो स्थानीय शासन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है।
यूजीसी के पक्ष में आज सड़क पर उतरेंगे छात्र, नए नियम को लागू करने की मांग, समय दोपहर 12 बजे
सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी के नए नियमों पर लगाए गए रोक के खिलाफ पटना में आज सड़क पर उतरेंगे छात्र। ये छात्र यूजीसी के पक्ष में पटना कॉलेज के मुख्य द्वार पर दोपहर 12 बजे प्रदर्शन करेंगे और इसे लागू करने की मांग करेंगे। गौरतलब है कि यूजीसी के नए नियमों को लेकर काफी विरोध देखने को मिला था, देशभर में इसके खिलाफ प्रदर्शन किया गया और यूजीसी के इस नए नियम को सवर्णों के खिलाफ बताया गया, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों इसपर स्टे लगा दिया था। वहीं, अब जगह-जगह पर इसे लागू करने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।
कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, समय दोपहर 1:30 बजे
कांग्रेस कार्यालय में आज दोपहर 1:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और पार्टी नेता अभय दुबे मीडिया के समक्ष मौजूदा राजनीतिक हालात पर अपनी बातों को रखेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इस दौरान मौजूदा राजनीतिक हालात, संगठन विस्तार के साथ-साथ प्रदेश में घट रही घटनाओं और कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर चर्चा की जा सकती है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी मीडिया प्रतिनिधियों से समय पर पहुंचने की अपील की गई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


