Bihar News: संसद में आज सोमवार को बजट सत्र का तीसरा दिन है। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा होगी। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे।
राजद नेताओं ने संसद परिसर में बिहार से जुड़ी विभिन्न मांगों और मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके हाथों में पोस्टर भी नजर आए, जिसमें लिखा था- मोदी-नीतीश बिहार को ठगना बंद करो विशेष राज्य का दर्जा दो। वहीं, नीट छात्रा मौत मामले में बिहार सरकार पर अपराधियों के साथ गठजोड़ का गंभीर आरोप लगाया।
राजद सांसद मीसा भारती ने कहा कि, बिहार के जनता की कई मांगे हैं, जो पूरी नहीं हुई है। अभी बजट सत्र चल रहा है, तो हमने बिहार के ज्वलंत मुद्दों को उठाया है। हमने विशेष राज्य की मांग का मुद्दा उठाया। बिहार के लिए बजट में कुछ नहीं था। नीट छात्रा के मामले में सही तरीके से जांच नहीं हो रही है। हम चाहते हैं कि सरकार इस पर जबाव दे।
वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने केंद्रीय बजट को प्रगतिशील बजट बताया। वहीं, विपक्ष के विरोध करने पर उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि कहा कि, विपक्ष ने आज तक कुछ किया है? अगर हर जिले में लड़कियों के लिए छात्रावास खुलने की बात है, तो बजट फेल हो गया? अगर विश्वविद्यालय खोलने की बात है, हाई स्पीड कॉरिडोर बनाने की बात है, वैश्विक परिस्थिति में अगर सरकार मान रही है कि देश का विकास होगा तो मेरे ख्याल से बेस्ट बजट है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


