कुंदन कुमार, पटना। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र जारी है। सत्र के तीसरे दिन आज गुरुवार सदन में बजट पर चर्चा चल रही है। इस बीच सत्र के शुरू होने से पहले विधानसभा पहुंचे भाजपा विधायक रत्नेश कुशवाहा ने बजट को लेकर बड़ा बयान दिया है। वहीं, इस दौरान बजट को विकास विरोधी बता रहे विपक्ष पर भी जोरदार निशाना साधा।

मीडिया से बातचीत में विधायक रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि, बिहार का बजट विकसित बिहार बनाने को लेकर बनाया गया है। विपक्ष के लोगों ने बजट को पढ़ा नहीं है, उन्हें मोटा किताब पढ़ने का आदत नहीं है, जब बजट पेश होता है, तो सदन के सभी सदस्यों को एक प्रति दी जाती है, उन्हें पढ़ना चाहिए।

रत्नेश कुशवाहा ने आगे कहा कि, बिहार के बजट में सड़क के बड़े-बड़े कॉरिडोर के साथ-साथ उद्योग को ध्यान में रखा गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर भी बड़ी राशि दी गई है। यह सब चीज विपक्ष को नहीं दिख रहा है।

वहीं, जब उनसे कहा गया कि आज बजट सत्र पर चर्चा होगी और तेजस्वी यादव अपने विधायक के साथ हंगामा करेंगे तो इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, तेजस्वी यादव पहले अपने घर की लड़ाई को सुलझाएं, जिस तरह से उनके घर के लोग उन पर लगातार बयान बाजी कर रहे हैं, पहले उनसे निपटे फिर सरकार को सदन में वह घेरने का काम करें।

ये भी पढ़ें- Bihar Budget Session: विधानसभा पहुंचे CM नीतीश, थोड़ी देर में शुरू होगी कार्यवाही, भाई वीरेंद्र बोले- …तो हंगामा करेगा विपक्ष