बजट में बढ़ गए दारू के दाम, अब कितने की मिलेंगी 500 वाली बोतल?

बजट पेश होते ही लोगों के मन में सबसे पहला सवाल यही उठता है कि इस बार क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा.

बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ऐलानों के बाद शराब और सिगरेट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

इसकी वजह यह है कि टैक्स से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किया गया है, जिसका सीधा असर शराब की कीमतों पर पड़ सकता है.

बजट 2026-27 के असर से शराब की कीमतों में करीब 5 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

इसका मतलब यह है कि जो बोतल अभी 500 रुपये में मिल रही है, उसकी कीमत बढ़कर करीब 525 से 550 रुपये तक जा सकती है.

कुछ राज्यों में टैक्स ज्यादा बढ़ने पर यह कीमत इससे भी ऊपर जा सकती है.

Silver Price Crash: 20000 रुपये गिरी चांदी की कीमत, जानें अपने शहर का ताजा भाव