कानपुर. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मुंडन संस्कार में शामिल होने के बाद लौट रहे लोगों की कार नहर में जा समाई. घटना में 2 सगे भाई समेत 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं एक कार सवार घायल है. घटना के बाद घायल को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- ये यूपी है गुरू… यहां ‘मुर्दे’ को भी मिलती है पेंशन, शातिरों ने 7 साल तक सरकार को ऐसे लगाया चूना
बता दें कि घटना रसूलाबाद थाना क्षेत्र के हरि निवादा के पास उस वक्त घटी, जब कार सवार लोग रिश्तेदार के बेटे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर कानपुर लौट रहे थे. इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में जा समाई. कार को नहर में गिरता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार सवार सभी लोगों को बाहर निकाला.
इसे भी पढ़ें- विकास बनेगा ‘विनाश’! फोरलेन सड़क निर्माण किसानों के लिए बनी मुसीबत, नदी-नालों की चौड़ाई कम होने से बाढ़ का खतरा, कौन है जिम्मेदार?
वहीं लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को लेकर अस्पताल पहुंची. जहां डॉक्टरों ने जांच कर 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान राकेश श्रीवास्तव (54), बेटा अभिषेक (26) और भाई राधेश श्रीवास्तव (42) के रूप में हुई है. घटना की वजह तेज रफ्तार होना बताया जा रहा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


