इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त का इंतज़ार कर रही महिलाओं को 14 फरवरी को सौगात मिलने वाली हैं। सीएम डॉ मोहन यादव खंडवा जिले के पंधाना से सिंगल क्लिक के माध्यम से बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके अलावा करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। जिसमें भूमिपूजन भी शामिल है। सीएम के खंडवा दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि, 14फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खंडवा जिले के पंधाना का दौरा प्रस्तावित है। यह से लाडली बहना योजना की राशि का विवरण किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ मोहन पंधाना विधानसभा में अभी जितने में कार्य पूरे हो चुके है उन निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।

ये भी पढ़ें: बालाघाट में कृषि कैबिनेट-तलाकशुदा पुत्री को भी मिलेगी पेंशन, सरकारी स्तर पर मनाया जाएगा गुड़ी पर्व; डॉ मोहन सरकार ने लिए ये बड़े फैसले

इसको लेकर विधायक की अध्यक्षता में विभागों की बैठक भी ली गई है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार की ‘लाडली बहना योजना’ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक अहम पहल है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए की राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में मिलती है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

ये भी पढ़ें: बीजेपी में नकद चंदा बंद! अब ऑनलाइन और चेक से ही जमा होगी सहयोग निधि, कल से शुरू होगा अभियान

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m