रणधीर परमार, छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर में बिना उचित अनुमति के कार में लालबत्ती लगाने का मामला सामने आया है। मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनाधिकृत रूप से लगाई गई लालबत्ती को हटाने की कार्रवाई की गई है।
दरअसल जिला कोषाधिकारी एस के श्रीवास्तव की कार पर पुलिस की लालबत्ती लगी हुई थी। इसकी शिकायत कलेक्टर से की गई थी। कलेक्टर के आदेश पर SDM अखिल राठौर ने कार से लालबत्ती हटवाई है।
राजधानी में हरियाली को लगी बुरी नजरः पेड़ काटकर नहीं स्लो प्वाइजन देकर ग्रीनरी को किया जा रहा खत्म
SDM ने बताया कि RTO द्वारा गाड़ी का चालान भी किया जा रहा है। वहीं मामले में कोषाधिकारी एस के श्रीवास्तव ने कहा-मेरे पास कई संगीन जांचे है, सुरक्षा के लिए लालबत्ती लगाई थी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कलेक्टर परिसर की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


