चंकी बाजपेयी, इंदौर। बाढ़ गंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के पति ने उसके गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर महिला को कुशल बरामद कर लिया है। साथ ही एक व्यक्ति को भी पूछताछ के लिए थाने पर पुलिस अपने साथ लेकर पहुंची है। बताया जा रहा है कि मामला तांत्रिक विद्या से जुड़ा हुआ है।
दरअसल, महिला अचानक से लापता हो गई थी। उसके पति ने यह अंदेशा जताया गया था कि उसकी पत्नी एक तांत्रिक के संपर्क में थी। वह ही उसे अपने साथ में लेकर गया है। जिसके बाद पुलिस ने तमाम जांच पड़ताल करते हुए मामले की गंभीरता से जांच की और महिला को तलाशने में सफलता हासिल की।
यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम Video से किन्नरों के 2 गुटों में विवाद, हिंदुओं से बधाई के पैसे लेकर मुस्लिमों को दान में देने का आरोप, थाने पहुंचा मामला
बताया जा रहा है कि तांत्रिक महिला को कई तरह के प्रलोभन देता था। जिसके कारण ही महिला तांत्रिक के साथ अचानक चली गई थी। लेकिन कुछ ही घंटे के बाद पुलिस ने महिला को तलाश लिया। किसी तरह की कोई घटना का अभी अंदेशा व्यक्त नहीं किया गया है। साथ ही महिला से भी पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें: 1980 में चुराए 100 रुपए के गेहूं, पुलिस ने 45 साल बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, 2 लोगों की हो चुकी मौत
एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने बताया कि अब तक यह बात सामने आई कि महिला के साथ में उसका पति मारपीट करता था और परिवार को बेहतर करने के लिए महिला तांत्रिक से झाड़-फूंक करवा रही थी।
फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तांत्रिक से भी पूछताछ में जुटी हुई है। तांत्रिक का नाम रमेश बताया जा रहा है जो मूल रूप से भोपाल का रहने वाला है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


