शुभम जायसवाल, राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जहां साढ़े 21 किलो एमडी ड्रग्स जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 21 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पूरा मामला माचलपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, राजगढ़ जिले की माचलपुर थाना पुलिस ने घर और खेत में दबिश दी। इस दौरान 21.510 किलोग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 21 करोड़ रुपये है। वहीं पुलिस ने मौके से गिरोह के सरगना समेत कुल पांच आरोपियों को पकड़ा है। वहीं पुलिस जब आरोपियों को लेकर जा रही थी तो एक आरोपी ने कैमरा देखकर सैल्यूट किया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

ये भी पढ़ें: कर्ज से जल्द छुटकारा पाने जंगल में खोली फैक्ट्री! अशोकनगर में साढ़े तीन किलो एमपी ड्रग्स-45 KG केमिकल और हथियार जब्त, दो गिरफ्तार…

राजगढ़ एसपी अमित तोलानी ने बताया कि माचलपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 21 किलो एमडी ड्रग्स जब्त की है। जिसकी अनुमानित कीमत 21 करोड़ रुपये है। इसे बनाने का मुख्य रोल दीपक गुर्जर और रविनंदन पाटीदार का था। इससे पहले एमडी ड्रग्स बनाने वाला पांच ड्रम केमिकल मिला था।

ये भी पढ़ें: पति ड्रग्स सप्लायर, पत्नी बनी कानून की गवाह: प्री-वैलेंटाइन पर भेजा जेल का गिफ्ट, पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद हुई कार्रवाई 

एसपी ने बताया कि इन ड्रमों का वजन 266 किलोग्राम था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये थी। इन ड्रम को ललित गुर्जर, दिनेश गुर्जर और रामेश्वर गुर्जर ने ठिकाने लगाने का काम किया था। यह तीनों अपराध से लिंक पाए गए है। आपको बता दें कि राजगढ़ पुलिस की 4 से 11 फरवरी तक चली सिलसिलेवार कार्रवाई में 30 करोड़ की ड्रग्स समेत ड्रग्स बनाने के केमिकल जब्त किया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m