Sports News Update : आईसीसी टी-20 मेंस विश्वकप 2026 में आज तीन मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिनमें अलग-अलग ग्रुप की टीमें आमने-सामने होंगी. ग्रुप बी की टीमों के बीच शुक्रवार को पहला मुकाबला होगा. Zimbabwe और Australia के बीच कोलंबो के R. Premadasa Stadium में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. वहीं ग्रुप डी की टीमें भीड़ेंगी. Canada और United Arab Emirates की टीमें दिल्ली के Arun Jaitley Stadium में आमने-सामने होंगी. यह मैच आज दोपहर 3:00 बजे (लोकल टाइम) से शुरू होगा. इसके अलावा ग्रुप ए के तीसरा मुकाबला होगा. United States of America और Netherlands के बीच चेन्नई के M. A. Chidambaram Stadium में शाम 7:00 बजे (लोकल टाइम) मुकाबला खेला जाएगा.

Sports News Update

टीम इंडिया ने दिल्ली में अपने नाम किए 3 महारिकॉर्ड

Team India Historic Win : टी20 विश्व कप 2026 में अगर कोई टीम जीत की प्रबल दावेदार है तो वो डिफेंडिंग चैंपियन भारत ही है. वो एक चैंपियन टीम की तरह ही मैदान पर उतरी है. सबसे पहले उसने अमेरिका को 29 रनों से मात दी, फिर दूसरे मैच में नामीबिया को 93 रनों के बड़े अंतर से रौंद दिया. टीम इंडिया अब तीसरा मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी. इस मैच से पहले उसने नामीबिया को मात देकर एक-दो नहीं बल्कि तीन दमदार रिकॉर्ड बना दिए हैं. पूरी खबर पढ़ें : India vs Namibia : टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत

एशिया के नए किंग ऐश्वर्य… 

विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को यहां एशियाई चैंपियनशिप की 50 मीटर थ्री पोजीशन स्पर्धा में टीम के साथी नीरज कुमार को पछाड़ते हुए विश्व रिकॉर्ड से स्वर्ण पदक जीता और भारत ने स्पर्धा में क्लीन स्वीप किया. ओलंपियन ऐश्वर्य ने नए साल में भी शानदार लय जारी रखी. 25 वर्षीय निशानेबाज ने 362 के विश्व रिकॉर्ड से नीरज को महज 0.2 अंक से पीछे छोड़ा. ऐश्वर्य 10.7 के अंतिम शॉट से जीत हासिल की. नीरज ने 361.8 अंक से रजत जबकि अखिल श्योराण ने 343.5 अंक से कांस्य पदक जीता. क्वालीफिकेशन में नीरज 593 के स्कोर से शीर्ष पर रहकर फाइनल में पहुंचे जबकि ऐश्वर्य 588 अंक से दूसरे और श्योराण इतने ही अंक से तीसरे स्थान पर रहे. नीरज, ऐश्वर्य और श्योराण की तिकड़ी ने 1769 अंक से टीम स्वर्ण पदक जीता. इसके बाद जापान 1754 अंक से दूसरे और कजाखस्तान 1748 अंक से तीसरे स्थान पर रहा. जूनियर पुरुष फाइनल में एड्रियन कर्माकर ने 353.2 अंक से चैंपियनशिप का दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया. कजाखस्तान के दिमित्री किम उनसे 4.7 अंक पीछे दूसरे स्थान रहे. भारत के मानवेंद्र सिंह शेखावत ने 338.6 अंक से कांस्य पदक जीता. फाइनल में पहुंचे तीसरे भारतीय हेमंत बर्मन शूटऑफ में पिछड़कर पांचवें स्थान पर रहे. चैंपियनशिप शनिवार को समाप्त होगी.

FIH पुरुष प्रो लीग में अर्जेंटीना ने भारत को 8-0 से हराया

भारत को बृहस्पतिवार को यहां एफआईएच पुरुष प्रो लीग के राउरकेला चरण में अर्जेंटीना से 0-8 से हार का सामना करना पड़ा. अर्जेंटीना के लिए टॉमस डोमेने ने चार गोल दागे. डोमेन (15, 20, 26, 60वें मिनट) के अलावा टॉमस रुइज (14वें मिनट), लुसियो मेंडेज (22वें मिनट), इग्नासियो इबारा (25वें मिनट) और निकोलस डेला टोरे (30वें मिनट) ने भी गोल किए. भारत ने शुरुआत में बढ.त बनाने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर तक दबदबे के बाद उन्होंने पहले क्वार्टर के अंत में पेनल्टी स्ट्रोक मिलने पर बढ.त लेने का सुनहरा मौका गंवा दिया. हरमनप्रीत सिंह के प्रयास को अर्जेंटीना के गोलकीपर ने रोक दिया. अर्जेंटीना ने तुरंत गोल दाग दिया. रुइज ने अपनी टीम को बढत दिला दी.

विश्व कप में 19 साल बाद ऑस्ट्रेलिया-जिम्बाब्वे भिड़ेंगे

टी20 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया का सामना जिम्बाब्वे से होगा. मुकाबला कोलंबो में सुबह 11 बजे से शुरू होगा. दर्शक जियो-स्टार पर इसका लाइव प्रसारण देख सकेंगे. दोनों टीमें मेगा इवेंट के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार आमने-सामने होंगी. पहली भिड़ंत टूर्नामेंट के उद्घाटन संस्करण (2007) में हुई थी, जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था. ऐसे में कंगारू टीम 19 साल पुराने जख्म का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. दोनों टीमों ने जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया है. ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड को 67 रन से हराया था. वहीं, जिम्बाब्वे ने ओमान पर 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की. अन्य मुकाबलों में दोपहर 3 बजे से कनाडा बनाम यूएई और शाम 7 बजे से अमेरिका बनाम नीदरलैंड्स की भिड़ंत होगी. हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अबतक तीन बार मैच हुआ है, जिसमें एक बार जिम्बाब्वे तो दो बार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है.