सोहराब आलम/मोतिहारी। बिहार की राजनीति में इन दिनों वार-पलटवार का दौर जारी है। ताजा मामले में बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दावों पर कड़ा प्रहार किया है। रामकृपाल यादव ने स्पष्ट रूप से कहा कि तेजस्वी यादव जनता के बीच भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं और संवैधानिक पदों की गरिमा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर विपक्ष को घेरा
हाल ही में तेजस्वी यादव ने राज्यपाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अस्वस्थ होने की बात कही थी। इस पर पलटवार करते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष अपना मूल काम भूल चुके हैं। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। तेजस्वी यादव अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। मंत्री ने जोर देकर कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे मुख्यमंत्री की सेहत को लेकर अफवाह फैला रहे हैं।
भारत-अमेरिका टैरिफ डील
बिहार के कृषि मंत्री ने वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख का भी जिक्र किया। भारत-अमेरिका के बीच हुए आगामी टैरिफ डील पर चर्चा करते हुए उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम बताया। रामकृपाल यादव ने कहा कि पीएम मोदी हमेशा किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भारत ने अमेरिका के सामने झुके बिना अपने हितों की रक्षा करते हुए यह डील की है। यह समझौता भारतीय किसानों के लिए गेम चेंजर साबित होगा, जिससे उनके उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहतर दाम और पहचान मिलेगी। मंत्री के अनुसार, इस डील से निर्यात की बाधाएं दूर होंगी और कृषि क्षेत्र में समृद्धि आएगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


